बता दें कि अमित चावड़ा गुजरात के प्रमुख कांग्रेस नेता है और वे अंकलव विधानसभा सीट से विधायक है। 2004 और 2007 में वे बोरसाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे। चावड़ा ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत युवा कांग्रेस से की थी। वे गुजरात युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, जिस दौरान उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को संगठित करने और पार्टी की जमीनी स्तर पर पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।