नीतू चंद्रा बिहार के पटना की रहने वाली हैं । नीतू ने 2005 में फिल्म ‘गरम मसाला’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनकी भूमिका को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद वह ट्रैफिक सिग्नल, वन टू थ्री और ओए लकी! लकी ओए! जैसी फिल्मों में नजर आईं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी सादगी और बिहारी संस्कृति से जुड़ाव ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया। उन्होंने अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और अन्य भारतीय भाषाओं की कई फिल्मों में काम किया है।