राष्ट्रीय

महिला न्यूज एंकर का पंखे से लटका मिला शव, पिता ने एक व्यक्ति को बताया जिम्मेदार

हैदराबाद में एक महिला एंकर का पंखे से शव लटका मिला। पुलिस ने पिता की शिकायत की पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

less than 1 minute read
Jun 28, 2025

Swetcha Votarkar Death: हैदराबाद में 40 वर्षीय महिला न्यूज एंकर का शव उनके आवास पर पंखे से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान स्वेच्छा वोटारकर के रूप में हुई है, जो एक प्रसिद्ध तेलुगु टेलीविजन चैनल में न्यूज एंकर थीं। पुलिस ने इस मामले को संदिग्ध मौत मानते हुए जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक एंकर के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें उन्होंने एक व्यक्ति को अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार बताया है।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने महिला एंकर स्वेच्छा वोटारकर के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- "एक प्रखर पत्रकार, लेखिका और समर्पित तेलंगानावासी स्वेच्छा वोटारकर के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं।"

उन्होंने आगे लिखा-"इसे पढ़ने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि यदि आपको कभी लगे कि जीवन कठिन है, तो कृपया किसी पेशेवर व्यक्ति से संपर्क करने में संकोच न करें। जीवन जीने के लिए है और इसके लिए हमेशा सहायता उपलब्ध है।"

पुलिस के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब स्वेच्छा की बेटी स्कूल से लौटी और उसने बेडरूम का दरवाजा बंद पाया। बार-बार आवाज देने पर कोई जवाब न मिलने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहाँ स्वेच्छा को पंखे से लटके हुए पाया गया। 

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है, लेकिन अन्य संभावनाओं जैसे कि किसी साजिश या बाहरी दबाव को भी खारिज नहीं किया है। चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस आयुक्त एल. रमेश ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

Published on:
28 Jun 2025 04:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर