10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानलेवा है चांदीपुरा वायरस, गुजरात में 225 संदिग्ध मामले, 25 मरीजों की मौत

Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का खतरा बढ़ रहा है। 225 संदिग्ध मामलों में 39 संक्रमण कन्फर्म हुए हैं, जबकि 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। 13 की रिपोर्ट अभी आने बाकी हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Aug 10, 2026

Chandipura Virus Outbreak

गुजरात में चांदीपुरा वायरस को लेकर अलर्ट, 39 केस कन्फर्म, 13 रिपोर्ट का इंतजार (सोर्स: ANI और आईएएनएस)

Chandipura Virus Outbreak: गुजरात में चांदीपुरा वायरस को लेकर चिंता बढ़ गई है। राज्य में इसके संदिग्ध मामलों की संख्या 225 पहुंच गई है। इनमें 39 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, चांदीपुरा पॉजिटिव 25 मरीजों की मौत हुई है। खास चिंता इसलिए भी है क्योंकि इसके शिकार ज्यादातर बच्चे बन रहे हैं।

हेल्थ डिपार्टमेंट के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 जून से 10 अगस्त के बीच ये मामले सामने आए हैं। 225 संदिग्ध मरीजों में से 212 की लैब जांच पूरी हो चुकी है। 13 सैंपल की रिपोर्ट अभी बाकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में कन्फर्म मामलों की संख्या बदल सकती है।

अगस्त की शुरुआत से बढ़े 41 संदिग्ध मामले

गुजरात में चांदीपुरा वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। अगस्त की शुरुआत में राज्य में 184 संदिग्ध मामले सामने आए थे। अब यह आंकड़ा बढ़कर 225 हो गया है। यानी कुछ ही दिनों में 41 नए संदिग्ध मामले जुड़े हैं। वहीं, कन्फर्म संक्रमण के मामले 35 से बढ़कर 39 हुए हैं। मौतों का आंकड़ा भी 22 से बढ़कर 25 हो गया है।

बता दें यह वायरस सबसे पहले पंचमहल जिले में चर्चा में आया था। जुलाई की शुरुआत में संक्रमण जैसे लक्षणों के बाद दो छोटे बच्चों की मौत हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जांच बढ़ा दी।

बच्चों पर ज्यादा खतरा, सैंडफ्लाई से फैलता है वायरस

चांदीपुरा वायरस खासतौर पर बच्चों के लिए चिंता का विषय है। यह एक वेक्टर-बोर्न वायरस है। इससे एक्यूट एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम यानी मस्तिष्क में सूजन जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। यह वायरस मुख्य रूप से सैंडफ्लाई के जरिए फैलने से जुड़ा है। मानसून के दौरान इसका खतरा बढ़ सकता है। यही वजह है कि प्रभावित इलाकों में वेक्टर-कंट्रोल अभियान तेज किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। संदिग्ध मामलों में बच्चों को बिना देरी किए बेहतर चिकित्सा सुविधा वाले अस्पतालों में रेफर करने को कहा गया है। ऐसे अस्पतालों में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।

बढ़ी निगरानी…13 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार

स्वास्थ्य विभाग फिलहाल प्रभावित इलाकों पर लगातार नजर रख रहा है। मरीजों की यात्रा और केस हिस्ट्री की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही लैब टेस्टिंग में तेजी लाने की कोशिश हो रही है। 20 जुलाई को गुजरात में सिर्फ 63 संदिग्ध मामले सामने आए थे। इनमें 12 मरीज पॉजिटिव पाए गए थे। अगस्त की शुरुआत तक यह आंकड़ा 184 पहुंच गया। अब संदिग्ध मामलों की संख्या 225 हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग