10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Archana Kalpathi: कौन हैं सीएम विजय की फिल्मों की प्रोड्यूसर अर्चना कल्पथी जिन्हें मिली नई जिम्मेदारी, तमिलनाडु के मंदिर पैनल में नियुक्ति

Who Is Archana Kalpathi: कौन हैं अर्चना कल्पथी? 'बिगिल' और 'GOAT' जैसी फिल्मों की प्रोड्यूसर अर्चना कल्पथी को तमिलनाडु HR&CE की 7 सदस्यीय मंदिर ट्रस्टी चयन समिति में नियुक्त किया गया है।
2 min read
Google source verification
Archana Kalpathi news

अर्चना कल्पथी और सीएम विजय(फोटो-X/@HMK_Offl)

Tamil Nadu CM Vijay: तमिल फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर और AGS Entertainment की सीईओ अर्चना कल्पथी अघोरम को तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती (HR&CE) विभाग की पुनर्गठित राज्य स्तरीय समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है। यह समिति राज्य के प्रमुख मंदिरों में गैर-वंशानुगत (Non-Hereditary) ट्रस्टियों की नियुक्ति के लिए योग्य आवेदकों का चयन करती है।

अर्चना कल्पथी की नियुक्ति इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वह तमिल सिनेमा के बड़े नामों में शामिल हैं और अभिनेता से नेता बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के साथ भी फिल्मी प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। उनकी कंपनी एजीएस एंटरटेनमेंट ने विजय की 'बिगिल' और 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।

अर्चना कल्पथी कौन हैं?

अर्चना कल्पथी अघोरम फिल्म प्रोडक्शन और एग्जिबिशन कंपनी एजीएस एंटरटेनमेंट से जुड़ी हैं। वह कंपनी की सीईओ हैं और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रमुख महिला प्रोड्यूसर और मीडिया एग्जीक्यूटिव के तौर पर उनकी पहचान है। एजीएस एंटरटेनमेंट की शुरुआत कल्पथी परिवार ने की थी और अर्चना ने अपने पिता कल्पथी एस. अघोरम और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कंपनी के कारोबार को आगे बढ़ाया।

फिल्म प्रोडक्शन के अलावा अर्चना एजीएस के सिनेमाघरों और फिल्म एग्जिबिशन बिजनेस से भी जुड़ी रही हैं। 2019 में वह विजय स्टारर 'बिगिल' की क्रिएटिव प्रोड्यूसर थीं। बाद में एजीएस ने विजय की 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'GOAT' को भी प्रोड्यूस किया।

कौन-कौन सी फिल्मों से जुड़ी हैं?

अर्चना कल्पथी का नाम खास तौर पर बड़े बजट की तमिल फिल्मों से जुड़ा रहा है। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'बिगिल' (2019), 'लव टुडे' (2022), 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (2024), 'ड्रैगन' (2025) और अन्य प्रोजेक्ट शामिल हैं।

विजय के साथ उनकी कंपनी की साझेदारी ने उन्हें तमिल सिनेमा में खास पहचान दिलाई। 'बिगिल' के बाद विजय और एजीएस एंटरटेनमेंट की जोड़ी ने 'GOAT' के लिए भी साथ काम किया।

अब मंदिर ट्रस्टियों के चयन में क्या भूमिका होगी?

अर्चना को जिस 7 सदस्यीय राज्य स्तरीय समिति में शामिल किया गया है, उसका काम मंदिरों में गैर-वंशानुगत ट्रस्टियों की नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों में से योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है। यह प्रक्रिया उन मंदिरों से संबंधित है जिनकी सालाना आय 10 लाख रुपये से अधिक है।

इस नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया पर सवाल भी उठ रहे हैं कि एक फिल्म प्रोड्यूसर को मंदिर प्रशासन से जुड़े ऐसे पैनल में क्यों शामिल किया गया।