राष्ट्रीय

Jacqueline Fernandez Decision : बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को जेल या बेल, आज आएगा कोर्ट का फैसला

Patiala House Court Decision बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज जेल में रहेंगी या फिर उन्हें दिल्ली का पटियाला हाउस कोर्ट बेल दे देगा। पटियाला हाउस कोर्ट जैकलीन फर्नांडीज के बेल याचिका पर सुनवाई करते हुए आज शुक्रवार को फैसला देगा। पर ईडी पुरजोर बेल का विरोध कर रही है। बस थोड़ा इंतजार करे।    
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2022, 11:16 AM IST
jacqueline_fernandez.jpg
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को जेल या बेल, आज आएगा कोर्ट का फैसला

दिल्ली का पटियाला हाउस कोर्ट महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के बारे में फैसला सुनाएगा। जैकलीन फर्नांडीज इस वक्त बेहद चिंतित है। जेल या बेल पटियाला हाउस कोर्ट कोई भी फैसला सुना सकता है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गुरुवार को जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया था। आज अगर कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी तो जैकिलन फर्नांडीज को जेल जाना पड़ सकता है।

जमानत अर्जी का ईडी ने किया विरोध

पटियाला हाउस कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन फर्नांडीज की बेल का जमकर विरोध किया। प्रवर्तन निदेशालय ने तर्क रखा कि, जब मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सभी आरोपित जेल में बंद हैं तो जैकिलन फर्नांडीज को जमानत क्यों दी जाए।

जैकलीन ने नहीं किया जांच में सहयोग, ईडी का तर्क

प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेत्री जैकलीन की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि उन्होंने देश से भागने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने जांच में सहयोग भी नहीं किया। ऐसे में अभिनेत्री को जमानत नहीं मिलनी चाहिए।

जैकलीन-सुकेश की होने वाली थी शादी

मनी लॉड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को अंतरिम जमानत मिली हुई है। उनपर महाठग सुकेश चंद्रशेखर से करोड़ों के गिफ्ट्स लेने का आरोप है। बताया जा रहा कि, सुकेश पहले नोरा फतेही से शादी करना चाहता था। पर बाद में सुकेश के रिश्ते जैकलीन फर्नांडीज से प्रगाढ़ हो गए।

Updated on:
11 Nov 2022, 11:16 AM IST
Published on:
Also Read
View All
अमेरिका में काम कर रहे भारतीयों की बढ़ी मुश्किलें, IBM के एक फैसले से नौकरी छोड़ने की आई नौबत

संसद के विशेष सत्र पर सियासी घमासान, कांग्रेस लेफ्ट सहित कई विपक्षी पार्टियों ने सरकार की मंशा और प्रक्रिया पर उठाए सवाल

हैदराबाद के रेस्तरां में कांग्रेस-बीआरएस कार्यकर्ताओं में झड़प, कई नेता हिरासत में, जानें क्या है मामला

महिला आरक्षण बिल को पास कराने की तैयारी में सरकार! संसद सत्र से पहले शुक्रवार को मोदी कैबिनेट की बड़ी बैठक

संविधान दिवस पर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा, ज्ञानेश कुमार को संविधान की प्रति देने पहुंचा कांग्रेस सेवा दल