राष्ट्रीय

पंजाब व हरियाणा CM आवास के पास मिला बम, पुलिस ने सील किया इलाका

पंजाब व हरियाणा CM आवास के पास जिंदा बम मिला है, जिसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। इसके साथ ही बम स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच चुकी है।  
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2023, 7:52 PM IST
bomb-found-near-punjab-and-haryana-cm-s-residence-police-sealed-the-area.jpg
Bomb found near Punjab and Haryana CM's residence, police sealed the area

चंडीगढ़ में सेक्टर-2 के राजिंदरा पार्क में सोमवार यानी आज जिंदा बम मिला है। इसी पार्क के पास पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर का मुख्यमंत्री आवास है। इसके साथ ही कुछ ही दूरी पर हेलीपैड भी है, जहां पंजाब के मुख्यमंत्री मान का हेलीकॉप्टर लैंड करता है। जिंदा बम मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। बम को चारों तरफ से कवर कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके बारे में आर्मी को भी जानकारी दी गई है। इसके साथ ही बम डिस्पोजल टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह ने इसे गंभीर मामला बताते हुए ट्वीट करके कहा कि "CM भगवंत मान के आवास के पास जिंदा बम मिलना गंभीर मामला है। हर पहलू से जांच कर सख्ती से निपटने की जरूरत है। पंजाब के मुख्यमंत्री आवास के पास जिंदा बम रखने की दुस्साहस करने वाले कुछ भी कर सकते हैं। INCIndia हमेशा जीरो टॉलरेंस टू टेरर में विश्वास रखती है।"

ट्यूबवेल ऑपरेटर ने बम के बारे में दी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजिंदरा पार्क के आम के पेड़ के पास जिंदा बम मिला है, जिसके बारे में पुलिस को जानकारी ट्यूबवेल ऑपरेटर ने दी। बम की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम, एरिया DSP और चंडीगढ़ प्रशासन की डिजास्टर मैनेजमेंट टीम मौके पर पहुंच कर जांच की। इसके बाद बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमों को बुलाया गया। डिजास्टर मैनेजमेंट के नोडल अधिकारी संजीव कोहली ने बताया कि "यहां एक जिंदा बम मिला है। पुलिस और बम निरोधक दस्ते की मदद से इसे सुरक्षित कर लिया गया है। सेना की एक टीम को बुलाया गया है। इलाके की घेराबंदी की जा रही है। आगे की जांच चल रही है।"

पुलिस ने पूरे इलाके को किया शील
बम की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे इलाकों को सील कर दिया है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह बम पंजाब व हरियाणा CM आवास के पास वाले पार्क में कैसे और कब पहुंचा।

कल सुबह डिफ्यूज किया जाएगा बम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बम में कुछ कोड लिखे हुए हैं, जो आर्मी के लग रहे हैं। इसी कारण से आर्मी इसकी जांच करेगी। पुलिस ने आर्मी के अधिकारियों से इस बम के बारे में मदद मांगी है। वहीं अंधेरा होने के कारण अब कल बम को डिफ्यूज किया जाएगा। अंधेरे में बम डिफ्यूज करने का ऑपरेशन खतरनाक हो सकता है, जिसके कारण इसे अभी टाल दिया गया है।

यह भी पढ़ें: अमरीका में बसने के लिए 'भाई' का फेक मर्डर, ये कहानी पढ़ चौंक जाएंगे आप

Updated on:
2 Jan 2023, 7:52 PM IST
Published on: