राष्ट्रीय

BR Ambedkar Death Anniversary: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी और अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धाजंलि

BR Ambedkar Death Anniversary: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आज पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कई राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

2 min read

BR Ambedkar Death Anniversary: भारत के संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कई राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रनिर्माता, सामाजिक न्याय के प्रहरी और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर देशभर मेें उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर ने अर्पित की श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भुवनेश्वर के एजी स्क्वायर पर जाकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी बाबा साहेब अंबेडकर को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अंबेडकर हमारे संविधान के निर्माता, एक राजनेता और दूरदर्शी हैं, जिन्होंने सामाजिक असमानताओं के खिलाफ अथक संघर्ष किया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी बाबा साहेब अंबेडकर को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अंबेडकर का अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बाबा अंबेडकर के संघर्ष को याद करते हुए 'एक्स' पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, महापरिनिर्वाण दिवस पर हम संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को नमन करते हैं। समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. अंबेडकर का अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। जय भीम!

अमित शाह ने किया याद

बाबा अंबेडकर को सामाजिक न्याय का प्रणेता बताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें सादर नमन।

जेपी नड्डा ने अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बाबा अंबेडकर को सशक्त लोकतंत्र का निर्माण करने वाला बताया। नड्डा ने सोशल पर लिखा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण हेतु भारतीय संविधान की रचना करने वाले, देश में समान अधिकार और सामाजिक न्याय हेतु जीवन समर्पित, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित।

Published on:
06 Dec 2024 11:38 am
Also Read
View All

अगली खबर