राष्ट्रीय

पाकिस्तान की हर चाल को मात दे रहे हैं सीमा सुरक्षा बल के जवान, अंतरराष्ट्रीय सीमा से अवैध असलहे, बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ ज़ब्त

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बड़ी कार्रवाई की है।
less than 1 minute read
BSF soldiers seized illegal weapons and drugs from the international border

अनुराग मिश्रा! नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल के इंटेलिजेंस इकाई द्वारा दी गई सटीक जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की तरफ़ से तस्करी कर लाए जा रहे अवैध असलहे और मादक पदार्थों ज़ब्त कर लिया गया है।

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बड़ी कार्रवाई की है। सीमा सुरक्षा बल की गश्ती यूनिट को पंजाब के सीमावर्ती इलाकों के गांवों में पाकिस्तान की तरफ़ से अवैध असलहे और मादक पदार्थों की बड़ी खेप भेजे जाने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद बीएसएफ़ और पंजाब पुलिस की एसटीएफ़ ने संदिग्ध आतंकियों के घरों पर रेड की योजना बनायी इसके लिए सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ियों को बुलाया गया। छापे की कार्रवाई गुरदासपुर और अमृतसर ज़िलों में की जानी थी। सुबह छह बजे सीमा सुरक्षा बल एसटीएफ़ ने ध संदिग्धों के घरों पर छापा मारा। छापे के दौरान 2 किलो हेरोइन, 2 पिस्तौल एक मैगज़ीन और कई कारतूस बरामद किए।

गुरदासपुर, अमृतसर के रसूलपुर, अगवान के ग्रामीण इलाकों को सीमा सुरक्षा बल ने घेरा हुआ है। यहाँ स्थानीय लोगों की मदद से मादक पदार्थों की दूसरी बड़ी खेप को भी पकड़ने की तैयारी है।

Updated on:
29 Jul 2024 02:43 pm
Published on:
29 Jul 2024 02:43 pm
Also Read
View All
Vande Mataram Controversy: ‘सोनिया गांधी माफी मांगें’, अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का जवाब- ‘अपनी नाकामियों का हिसाब दें’

‘इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए’, बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी के निधन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

‘देशद्रोही कहा, 6 घंटे बंधक बनाकर गालियां दी’, राहुल गांधी के सामने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों ने बयां किया अपना दर्द

वंदे मातरम विवाद: बेगूसराय में BJP का आक्रोश मार्च, गिरिराज सिंह बोले- मोदी जी को गाली देते-देते देश को बदनाम करने लगी कांग्रेस

TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत पर पूर्व सीएम ममता की आई प्रतिक्रिया, कहा- उन पर झूठे आरोप लगाए गए