
Budget: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट जुलाई 2024 में पेश किया गया था। इसमें विकसित भारत के लिए रोडमैप तैयार किया गया, जो देश की स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का एक महत्वाकांक्षी मिशन है। आइए जानते हैं कि बजट 2024 में महिलाओं और लड़कियों के लिए किन-किन योजनाओं की धोषणाएं की गई थीं-
बजट 2024 में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गरीब, महिला, युवा एवं अन्नदाता पर फोकस होने की बात कही। बजट में ये नजर भी आया था। खास तौर से युवाओं, महिलाओं और नौकरीपेशा लोगों को सीधे लाभ देने का प्रयास किया गया था। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए मोदी सरकार ने क्या-क्या तोहफे दिए थे-
1- बजट में महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया। इससे महिलाओं से संबंधित योजनाओं को और सशक्त बनाने का लक्ष्य था।
2- बजट में महिलाओं का कार्यबल बढ़ाने पर फोकस किया गया। इसके लिए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इसके लिए अलग से प्रयास करने की घोषणा की।
3- कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टलों का निर्माण का ऐलान किया। इसके अलावा शिशु होम भी बनाए जाने की घोषणा हुई थी।
4- राज्यों को सभी के लिए स्टाम्प शुल्क कम करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा महिलाओं की ओर से खरीदी गई संपत्तियों के लिए इसे और भी कम करने का ऐलान किया।