राष्ट्रीय

जल्द ही भारत में दौड़ेगी Bullet Train, मेक इन इंडिया के तहत हो रहा निर्माण, रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने किया परियोजना का दौरा

Bullet Train Project: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने किम में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए स्लैब ट्रैक सिस्टम का निरीक्षण किया।

less than 1 minute read
Railway Minister Ashwini Vaishnaw (Photo: IANS)

Bullet Train Project: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने किम में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए स्लैब ट्रैक सिस्टम का निरीक्षण किया। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "स्लैब बुलेट ट्रेन परियोजना का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। जापानी तकनीक पर आधारित दुनिया की सबसे बड़ी स्लैब निर्माण सुविधा सूरत के किम गांव में है। उच्च परिशुद्धता और अत्यधिक कुशल यहां इस सुविधा में काम किया जा रहा है। परीक्षण और गुणवत्ता जांच भी बहुत उच्च मानकों की है। पहले हम जापान से उपकरण लाते थे लेकिन अब भारत में विनिर्माण शुरू हो गया है। यह सुविधा भविष्य की निर्माण परियोजनाओं में भी मदद करेगी।"

मेक इन इंडिया होंगी बुलेट ट्रेन

भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना, मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (HSR) परियोजना, गुजरात और महाराष्ट्र को जोड़ेगी। मुंबई और अहमदाबाद के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन चलने का सभी को बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।अब देश में बुलेट ट्रेन चलने के बारे में नई जानकारी सामने आई है। रेल मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, मुंबई-अहमदाबाद रूट के अलावा देश में आगे जहां भी बुलेट ट्रेन चलेंगी, वे सभी स्वदेशी होंगी यानी 'मेक इन इंडिया' (Make In India) के तहत स्वदेशी तकनीक से इन बुलेट ट्रेनों को तैयार किया जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर