1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘न्यू Pamban Bridge मार्डन इंजीनियरिंग का चमत्कार’, रेलमंत्री Ashwini Vaishnaw ने बताई पुल की खासियत

New Pamban Bridge: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने शुक्रवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में नए पंबन पुल की फोटो और विडियो क्लिप की एक श्रृंखला साझा की है। यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट (Vertical Lift Railway Bridge) रेलवे समुद्री पुल है।

less than 1 minute read
Google source verification
Ashwini Vaishnaw New Pamban Bridge

Ashwini Vaishnaw New Pamban Bridge

New Pamban Bridge: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने शुक्रवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में नए पंबन पुल की फोटो और विडियो क्लिप की एक श्रृंखला साझा की है। यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट (Vertical Lift Sea Bridge) रेलवे समुद्री पुल है। ये ब्रिज मौजूदा 105 साल पुराने पुल की जगह लेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के माध्यम से रेलमंत्री वैष्णव ने परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। अपने पोस्ट में उन्होंने नए पम्बन पुल को "एक आधुनिक इंजीनियरिंग चमत्कार" बताया और कहा कि यह परियोजना "एक महत्वपूर्ण उन्नयन है, जिसे गति, सुरक्षा और नवाचार के लिए डिज़ाइन किया गया है।"

भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिखा कि न्यू पम्बन ब्रिज भारतीय मुख्य भूमि को तमिलनाडु के रामेश्वरम द्वीप से जोड़ता है। यह अत्याधुनिक परियोजना एक महत्वपूर्ण उन्नयन है, जिसे गति, सुरक्षा और नवाचार के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है। रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने इस ब्रिज को बनाया है।

नए पंबन रेल पुल की ये है खासियत

रामेश्वरम में बने नए पंबन रेल पुल की खासियत की बात करें तो इसमें 2 लोको और 11 लोडेड वैगनों के साथ लोड डिफ्लेक्शन की भी व्यवस्था है। इस पुल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसके नीचे से बड़े से बड़ा जहाज आसानी से गुजर सके। आसान भाषा में कहें तो इस पुल के ऊपर से ट्रेन चलेगी, लेकिन जैसे ही कोई पानी का जहाज इसके पास आएगा ये पुल ऑटोमैटिक तरीके से ऊपर उठ जाएगा और जहाज इसके नीचे से निकल जाएगा।

ये भी पढ़ें: ‘अब ये मुसलमानों के घर में मंदिर ढूंढेंगे’, संभल और अजमेर शरीफ दरगाह मामले पर भड़की महबूबा मुफ्ती