राष्ट्रीय

पंजाब में बड़ा हादसा, बस पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत और 21 घायल

Punjab Bus Accident: पंजाब में एक भीषण बस एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं ने अपनी जान गंवा दी।

2 min read
Bus accident in Punjab

पंजाब में मंगलवार की रात को एक भीषण हादसा हो गया। राज्य के फतेहगढ़ साहिब जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई जिससे हाहाकार मच गया। यह बस आनंदपुर साहिब से फतेहगढ़ साहिब लौट रही थी और इसी दौरान बेकाबू होकर अचानक पलट गई। यह हादसा मंगलवार की रात करीब 10 बजे फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना में मोरिंडा-चुन्नी रोड क्षेत्र पर हिम्मतपुरा के करीब हुआ।

6 श्रद्धालुओं की मौत

पंजाब के के फतेहगढ़ साहिब जिले में हुए इस बस एक्सीडेंट में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस ने आज, बुधवार, 15 अप्रैल को इसकी जानकारी दी। मृतकों की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है।

21 श्रद्धालु घायल

इस बस हादसे में 21 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ऐसे में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटियाला और चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

किस वजह से हुआ हादसा?

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच से पता चला है कि बस में किसी खराबी (संभावित रूप से ब्रेक फेल) होने की वजह से ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और बस बेकाबू होकर पलट गई। हालांकि मामले की जांच अभी जारी है। अगर ब्रेक फेलियर या बस में खराबी पाई गई तो संबंधित बस के मालिक पर भी कार्रवाई हो सकती है।

दुनियाभर में बढ़ रहे हैं सड़क हादसे

इस तरह के सड़क हादसे दुनियाभर में बढ़ रहे हैं। आए दिन कहीं न कहीं इस तरह के हादसों के मामले देखने को मिलते हैं जिस वजह से हर साल कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं और उससे भी ज़्यादा घायल हो जाते हैं। भारत में भी सड़क हादसों के कई मामले देखने को मिलते हैं और कई प्रयासों के बावजूद इनमें किसी तरह की कमी नहीं हो रही है, जो चिंता का विषय है।

Updated on:
15 Apr 2026 09:40 am
Published on:
15 Apr 2026 09:28 am
Also Read
View All