राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के पालघर में 25 फीट गहरी खाई में गिरी बस, कई लोग हुए घायल

Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर में बस 25 फीट गहरी खाई में गिर गई है। जिसमें कम से कम 15 लोगों के घायल होने की खबर मिली है। घटना की सूचना मिलने के बाद बचाव दल और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एक यात्री ने आरोप लगाया है कि बस का ड्राइवर नशे में था।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 May 2022, 10:15 AM IST
Bus fell into 25 feet deep gorge in Palghar, Maharashtra
Bus fell into 25 feet deep gorge in Palghar, Maharashtra

Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर जिले के मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह सड़क हादसा पालघर के वाघोबा घाट के पास हुआ है, जिसमें एक बस 25 फीट गहरी खाई में गिर गई है। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की घायल होने की सूचना मिली है,जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल सभी लोगों को स्थानीय पुलिस प्रशासन, बचाव दल व स्थानीय लोगों ने स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि राहत की बात ये है कि अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये बस महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की है, जो उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल से पालघर के बोईसर जा रही थी। वहीं पुलिस अधिकारी के अनुसार यह सड़क हादसा सुबह लगभग 6 बजे हुआ है। इसके साथ ही एक यात्री ने आरोप लगाया है कि बस का ड्राइवर नशे में था, जो लापरवाही से बस चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।


यात्रियों ने ड्राइवर बदलने का किया था आग्रह

बस के एक यात्री ने आरोप लगाया है कि बस का ड्राइवर नशे में था और वह जल्दबाजी व लापरवाही से चला रहा था। इसके साथ ही बस के कई यात्रियों ने बताया कि कंडक्टर से ड्राइवर को बदलने के लिए कहा था, लेकिन उनके ध्यान नहीं दिया और फिर हादसा ही हो गया।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पालघर थाने के एक अधिकारी ने बताया है कि घायल लोगों में बस का ड्राइवर भी है, जिसका इलाज चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
CEC ज्ञानेश कुमार पर रिश्वत के आरोपों की फिर से होगी जांच, कांग्रेस नेता बोले- दोषी को मिले सजा

पत्नी से विवाद के बीच IPS भानू प्रताप सिंह पर कार्रवाई, खगड़िया SP पद से हटाए गए, शैलेन्द्र सिंह को मिली कमान

नरसिम्हा राव को हटवा नहीं पाए तो बागी हो गए थे अर्जुन सिंह, सोनिया से मिल कर आए और एनडी तिवारी को घोषित कर दिया अध्यक्ष

महादेव बेटिंग ऐप के सह-संस्थापक रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के कुछ दिन बाद बड़ी कार्रवाई

भगवंत मान पर राहुल गांधी के बयान से भड़की AAP, सौरभ भारद्वाज ने पूछा- CM योगी पर ऐसी बात क्यों नहीं कही?