राष्ट्रीय

By-elections: 10 राज्यों की 31 विधानसभा, वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव जारी

By-elections: झारखंड में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के साथ ही देश भर में 31 विधानसभा सीटों और वायनााड लोकसभा सीट पर उपचुनाव है।

2 min read

By-elections: झारखंड में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के साथ ही देश भर में 31 विधानसभा सीटों और वायनााड लोकसभा सीट पर उपचुनाव है। वैसे कुल 33 सीटों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव केलिए वोटिंग होनी थी। लेकिन सिक्किम की 2 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें सोरेंग चाकुंग सीट से आदित्य गोले और नामची सिंघीथांग से सतीश चंद्र राय निर्विरोध चुने गए लिए गए है, ऐसे में यहां मतदान नहीं होगा। वहीं, उत्तर प्रदेश की नौ, पंजाब की चार, केरल और उत्तराखंड की एक-एक सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ संसदीय सीट समेत 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी ने जमकर किया प्रचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के स्टार प्रचारकों ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने-अपने पार्टी उम्मीदवारों के लिए जमकर प्रचार किया था।

11 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

आज देश के विभिन्न राज्यों में कई विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें शामिल सीटों का विवरण इस प्रकार है।

राजस्थान 7 विधानसभा सीटें:

झुंझनूं
रामगढ़
दौसा
देवली उनियारा
सलूंबर
चौरासी
खींवसर

बिहार 4 विधानसभा सीटें:

रामगढ़
बेलागंज
इमामगंज
तरारी

मध्य प्रदेश 2 विधानसभा सीटें:

बुधनी
विजयपुर

छत्तीसगढ़ 1 विधानसभा सीट:

रायपुर दक्षिण

पश्चिम बंगाल 6 विधानसभा सीटें:

सिताई
मेदिनीपुर
नैहाटी
हारोआ
तलडांगरा
मदारीहाट

असम 5 विधानसभा सीटें:

बेहाली
ढोलाई
सामागुड़ी
बोंगाईगांव
सिदली

कर्नाटक 3 विधानसभा सीटें:

चन्नपटना
शिगगांव
संदूर

गुजरात 1 विधानसभा सीट:

वाव

केरल 1 विधानसभा सीट:

चेलाक्कारा

मेघालय 1 विधानसभा सीट:

गैम्बर्गर

लोकसभा सीट पर उपचुनाव

वायनाड लोकसभा सीट (केरल)

इन उपचुनावों के परिणाम विभिन्न राज्यों में राजनीतिक संतुलन को प्रभावित कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा और प्रशासनिक उपाय किए हैं।

Updated on:
13 Nov 2024 10:47 am
Published on:
13 Nov 2024 08:45 am
Also Read
View All

अगली खबर