राष्ट्रीय

प्रतिमा भौमिक बन सकती हैं त्रिपुरा की पहली महिला मुख्यमंत्री, जानिए उनका राजनीतिक कैरियर

त्रिपुरा में सत्ता में वापसी के बाद भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने वाली है। बताया जा रहा है कि प्रतिमा भौमिक को राज्य का अगला मुख्यमंत्री नियुक्त किया जा सकता है। आइए उनके राजनीतिक कैरियर सहित अन्य बातों के बारे में जानते हैं।

2 min read
Mar 05, 2023
Can BJP's Pratima Bhoumik become the first woman CM of Tripura? Who is she?

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिभा भौमिक को भाजपा त्रिपुरा की पहली महिला मुख्यमंत्री बना सकती है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव शुरू होने से पहले बताया जा रहा था कि बीजेपी के सत्ता में लौटने पर माणिक साहा राज्य का चेहरा बने रहेंगे, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि भाजपा केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को त्रिपुरा का नया मुख्यमंत्री नियुक्त करने पर विचार कर रही है। त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री के बारे में जब मीडिया ने प्रतिभा भौमिक से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि "मैं एक पार्टी समर्पित कार्यकर्ता हूं। मैं केवल पार्टी की वजह से आपके सामने बैठी हूं। मैने पार्टी के कहने पर ही चुनाव लड़ा। पार्टी मेरी मां है, इसलिए किसी को कुछ भी अनुमान नहीं लगाना चाहिए। पार्टी जो कहेगी वो मैं करूंगी।"

बताया जा रहा है कि बीजेपी इसके जरिए राज्य में राज्य में महिला सशक्तिकरण का संकेत देगी। बीते शनिवार को भौमिक ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने संकट से जूझ रहे पूर्वोत्तर को देश में एक अलग पहचान दिलाई है।

कौन हैं प्रतिमा भौमिक, त्रिपुरा सीएम की दौड़ की प्रमुख दावेदार?
-प्रतिमा भौमिक वर्तमान में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री हैं। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में वह CPM के कौशिक चंदा, TMC के हबील मिया, टिपरा मोथा के अमिया दयाल नोतिया और धनपुर निर्वाचन क्षेत्र से दो अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों के खिलाफ खड़ी हुई थीं। उन्होंने कौशिक चंदा को 3500 से मतो से हराकर चुनाव जीता है।

- प्रतिमा भौमिक का जन्म एक स्कूल टीचर के नेतृत्व वाले परिवार में हुआ था। उसके तीन भाई-बहन हैं। वह अपने परिवार के साथ सोनमुरा के बरनारायण में खेती-किसानी का भी काम कर चुकी हैं।

- प्रतिमा भौमिक भाजपा में शामिल होने के एक साल के अंदर ही भाजपा त्रिपुरा राज्य समिति की सदस्य बन गई। वह 1992 में धनपुर मंडल की प्रमुख बनीं।

- इसके बाद उन्होंने त्रिपुरा राज्य भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया। वह पार्टी की राज्य युवा शाखा की प्रमुख भी थीं। प्रतिमा भौमिक को दो बार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया जा चुका है।

- वह किसानों के परिवार से आती हैं और अपनी सरल जीवन शैली और जमीन से जुड़े स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। उनके समुदाय के लोग उन्हें प्यार से 'दीदी' कहकर बुलाते हैं।

- साल 2018 में प्रतिमा भौमिक को भाजपा ने त्रिपुरा महासचिव बनाया। इसके एक साल के बाद उन्होंने पश्चिम त्रिपुरा निर्वाचन क्षेत्र से आम विधानसभा चुनाव लड़ा और 3 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

-2019 के लोकसभा चुनावों में बड़ी जीत के साथ प्रतिमा भौमिक त्रिपुरा में भाजपा की पहली महिला सांसद बनीं। इतना ही नहीं वह केंद्रीय मंत्री बनने वाली पहली त्रिपुरा नेता भी बनीं।

- प्रतिमा भौमिक राज्य में महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए मुखर होकर बोलती रहती है और उनका समर्थन भी करती है।

Updated on:
05 Mar 2023 02:51 pm
Published on:
05 Mar 2023 02:49 pm
Also Read
View All