राष्ट्रीय

MUDA जमीन घोटाले मामले में CM सिद्धारमैया पर चलेगा केस, हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

Siddaramaiah: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण भूमि घोटाला (MUDA) मामले में हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ केस चलने की मंजूरी दे दी है।
less than 1 minute read
Sep 24, 2024
Feature image

MUDA Land Scam Case: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) को मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण भूमि घोटाला (MUDA) मामले में हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ केस चलने की मंजूरी दे दी है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि याचिका में बताए गए तथ्यों की जांच करने की जरूरत है। बता दें कि सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।

“राज्यपाल के एक्शन में कोई खामी नहीं”

हाईकोर्ट ने MUDA लैंड स्कैम मामले में मंगलवार को अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि राज्यपाल कानून के हिसाब से केस चला सकते हैं। राज्यपाल स्वतंत्र निर्णय ले सकते हैं और राज्यपाल गहलोत ने अपने दिमाग का पूरी तरह से इस्तेमाल किया है। इसलिए जहां तक आदेश का सवाल है राज्यपाल के एक्शन में कोई खामी नहीं है। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह पूरा मामला जमीन के टुकड़े का है, जो कि सीएम सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती के नाम है। इस मामले को लेकर बीजेपी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनकी सरकार पर लगाता हमला कर रही है और सीएम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर इस्तीफे की मांग की है। वहीं राज्यपाल थावरचंद गहलोत (Thawar Chand Gehlot) इस मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे चुके हैं।

Updated on:
24 Sept 2024 02:38 pm
Published on:
24 Sept 2024 02:38 pm
Also Read
View All
पद छोड़ने के बाद पहली बार गृह राज्य ओडिशा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर उमड़ा समर्थकों का सैलाब, VIDEO

CJP Protests: प्रदर्शनकारियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले नाबालिग छात्रों की रिहाई के निर्देश

Japan 7.1 Earthquake: जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी से तटीय इलाकों में सतर्कता

दिन में मिले राहुल गांधी और शाम को इमरान प्रतापगढ़ी ने की मुलाकात, जानें कौन है मोहम्मद इरफान; जो CJP आंदोलन से हुए फेमस

PoJK: रावलाकोट में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की फायरिंग, 14 लोगों के मारे जाने की खबर