
Haryana Election: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने रोहतक स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। इससे पहले बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीना राठी व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राठी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। हुड्डा और उदयभान ने दोनों नेताओं का कांग्रेस (Congress) में आने पर स्वागत किया। वहीं इस दौरान पूर्व सीएम हुड्डा ने कुमारी सैलजा (Selja Kumari) को लेकर भी बयान दिया।
पूर्व सीएम हुड्डा ने सांसद कुमारी सैलजा की नाराजगी पर कहा कि कुमारी सैलजा हमारी बहन व वरिष्ठ नेता हैं। उनकी कोई नाराजगी नहीं है और सीएम नायब सिंह सैनी झूठ की दुकान हैं, जो झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सिर्फ मेरिट और पेपर के आधार पर 2 लाख पक्की भर्तियां की जाएंगी। कांग्रेस पेपर लीक और भर्ती माफिया का सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि BJP खुद अपनी सरकार की नाकामी को स्वीकार कर रही है। जबकि विपक्ष में रहते हुए भी अपने कामों के नाम पर वोट मांग रही है। बीजेपी के पास गिनवाने लागयक पूर्व का कोई काम नहीं है और ना ही भविष्य का कोई रोडमैप है।
Updated on:
23 Sept 2024 09:21 pm
Published on:
23 Sept 2024 09:21 pm
