
Amit Shah In Haryana: भारत में चुनाव हो रहे हो और पाकिस्तान का जिक्र ना हो ऐसा असंभव है। अब हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) में भी पाकिस्तान की एंट्री हो गई है। हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना में गृहमंत्री अमित शाह( Amit Shah) ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस (Congress) की रैलियों में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रोकते भी नहीं हैं। राहुल बाबा आपकी सभी में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते है…किसको खुश करना चाहते हो? ये राहुल गांधी नेशनल कांफ्रेंस के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में कहते है कि हम धारा 370 को वापस लाएंगे। सारे आतंकियों को छोड़ देंगे। ये क्या इनकी तीसरी पीढ़ी भी आ जाए धारा 380 को वापस नहीं आएगी।
गृहमंत्री अमित शाह ने इस दौरान सांसद कुमारी सैलजा (Selja Kumari) का भी जिक्र किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस दलितों का अपमान करती है। चाहे वे अशोक तंवर हो या कुमारी सैलजा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन किसानों की जमीन दिल्ली के दामाद को दी गई।
अमित शाह ने कांग्रेस पर सिखों का अपमान करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि सिखों को भारत में पगड़ी और कड़ा पहनने की स्वतंत्रता नहीं है। राहुल बाबा कौन से भारत में रहते हैं, ये वो भारत है जहां पर सिखों को पूरी आजादी है। हम सभी सिख भाइयों का सम्मान करते हैं। हमारे सिख भाई पगड़ी और कड़ा पहनकर गुरुद्वारे में जाते हैं। आपने सिखों का हमेशा अपमान किया है।
Updated on:
24 Sep 2024, 11:21 AM IST
Published on:
23 Sep 2024, 3:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.