26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AAP विधायक Amanatullah Khan की मुश्किले नहीं हो रहीं कम, इतने दिन बढ़ी न्यायिक हिरासत

Delhi Waqf Board से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कोर्ट ने आप विधायक की न्यायिक हिरासत 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 23 Sep 2024, 3:15 PM IST

Amanatullah Khan: दिल्ली वक्फ बोर्ड (Delhi Waqf Board) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आप विधायक अमानतुल्लाह खान को सोमवार को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। ED की मांग पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप विधायक की न्यायिक हिरासत 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। बता दें कि AAP विधायक को 14 दिन की ईडी हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। जहां ईडी ने कोर्ट से अमानतुल्लाह खान की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की अपील की। कोर्ट ने ईडी की अपील पर आप विधायक की न्यायिक हिरासत 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी।

ये है आरोप

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान 32 लोगों की अवैध रूप से भर्ती की थी और बोर्ड की कई संपत्तियों को किराए पर दिया था। इसके साथ ही फंड का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप है। 

2 सितंबर को हुए थे गिरफ्तार

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को 2 सितंबर को पीएमएलए के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया था। इससे पहले ओखला स्थित आवास पर ED ने तलाशी ली थी। एजेंसी की तरफ से कोर्ट में बताया गया था कि तलाशी के दौरान अमानतुल्लाह खान से कई सवाल पूछे थे, जिनका वे गोलमोल जवाब देते रहें, इसलिए उनको गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें-Arvind Kejriwal के इस्तीफे पर अन्ना हजारे ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग