
Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। इस ऐलान के बाद दिल्ली की राजनीति गरमा गई। केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के ऐलान के बाद नेताओं की प्रतिक्रिया भी आना शुरू हो गई। वहीं केजरीवाल के इस्तीफे पर समाजसेवी अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल को सियासत में आने को मना किया था।
केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के ऐलान पर समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि मैंने पहले ही केजरीवाल को कहा था कि सियासत में मत जाओ। समाज की सेवा करो और बहुत बड़े आदमी बनोगे। कई साल तक हम लोग साथ थे। उस समय मैंने बार-बार कहा कि राजनीति में नहीं जाना। समाज सेवा आनंद देती है। लेकिन इसके दिल में यह बात नहीं आई और जो होना था वह हो गया।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह दो दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और दिल्ली में समय से पहले चुनाव कराने की भी मांग करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि जब तक लोग ईमानदारी का प्रमाण पत्र नहीं देते तब तक वह सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।
Updated on:
16 Sept 2024 12:34 pm
Published on:
15 Sept 2024 09:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
