राष्ट्रीय

भारत में ड्रग कार्टेल खत्म करने की तैयारी, सरकार ने ‘नशामुक्त भारत’ मिशन के लिए केंद्रीय एजेंसियों को दिया आदेश

केंद्र सरकार ने 'नक्सलमुक्त भारत' अभियान की सफलता के बाद अब भारत में ड्रग कार्टेल खत्म करने की तैयारी की है। सरकारने ‘नशामुक्त भारत’ मिशन को लेकर केंद्रीय एजेंसियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।

2 min read
Apr 28, 2026
सांकेतिक AI इमेज

केंद्र सरकार 'नक्सलमुक्त भारत' अभियान की सफलता के बाद अब ‘नशामुक्त भारत’ मिशन के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और ड्रग कार्टेल्स को पूरी तरह खत्म करने की बड़ी तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) तथा अन्य केंद्रीय और राज्य एजेंसियां मिलकर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ड्रग सिंडिकेट्स पर सख्त शिकंजा कसने जा रही हैं।

ये भी पढ़ें

भारतीय सशस्त्र बलों में अभिवादन के लिए बोला जाने वाला ‘जय हिंद’ शब्द कहां से आया? पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने बताया इसका इतिहास

ड्रग तस्करों पर सरकार की पैनी नजर

सरकार का फोकस मुख्य रूप से भारत के बाहर से आने वाली मादक पदार्थों की तस्करी रोकने पर है। इसके लिए डार्कनेट, क्रिप्टोकरेंसी और एन्क्रिप्टेड डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही देश के अंदर आंतरिक डिलीवरी नेटवर्क और छोटे-बड़े गिरोहों की गतिविधियों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि सरकार मैक्सिको और कनाडा की तर्ज पर सक्रिय हो रहे ड्रग कार्टेल्स को निशाना बनाएगी।

गृह मंत्रालय ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर और पंजाब की उच्चस्तरीय बैठकों में ड्रोन से हो रही तस्करी रोकने के प्रभावी उपायों पर जोर दिया। मध्य प्रदेश में आयोजित जिला सुरक्षा समिति (JCC) की बैठक में NCB ने ड्रग सिंडिकेट, अवैध ड्रग लैबोरेटरीज और सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल के बयानों में स्पष्ट किया है कि सरकार न सिर्फ छोटे ड्रग पेडलर्स बल्कि बड़े कार्टेल्स को भी बेरहमी से तोड़ रही है।

ड्रग कार्टेल्स पर NCB-CBI की नजर

साल 2026 की पहली तिमाही में NCB ने 73 तस्करों पर कार्रवाई की है। इन तस्करों पर दोष सिद्ध हो चुका है। यह अभियान युवाओं को नशे की लत से बचाने और 'विकसित भारत @2047' के लक्ष्य को साकार करने का हिस्सा है। NCB-CBI की संयुक्त टीमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। कई बड़े अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट्स को ध्वस्त किया जा चुका है, जिनमें एन्क्रिप्टेड ऐप्स और क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने वाले गिरोह शामिल हैं।

भारत में ड्रग्स की तस्करी कहां से होती है?

भारत में ड्रग्स की सप्लाई मुख्यतया 3 बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ी है, जो भारत में माल पहुंचा कर स्थानीय गिरोहों के माध्यम से ग्राहक तक डिलीवरी करते हैं।

1- डेथ क्रिसेंट नेटवर्क: इसके जरिए अफगानिस्तान-पाकिस्तान के रास्ते भारत में हेरोइन की सप्लाई होती है। ड्रोन, समुद्री मार्ग, नदी-नाले, थार मरुस्थल के जरिये भारत में मादक पदार्थ भेजे जाते हैं। गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू कश्मीर में ड्रोन ड्रॉप से तस्करी होती है।

2- डेथ ट्राइंगल नेटवर्क: म्यांमार-लाओस-थाईलैंड के जरिए सिंथेटिक ड्रग्स भारत के पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंचाता है। जंगल के रास्तों से म्यांमार से खुली तस्करी, मणिपुर में स्थानीय स्तर पर संरक्षित खेती से भी तस्करी के तार जुड़े हैं।

3- अफ्रीकी सिंडिकेट नेटवर्क: मुंबई, दिल्ली, बेंगलूरु जैसे मेट्रो शहरों में हाईप्रोफाइल ग्राहकों की सप्लाई के लिए समुद्री मार्ग या एयर कार्गो के जरिए माल पहुंचाया जाता है।

ये भी पढ़ें

हंसराज कॉलेज में बवाल के बाद 30 स्टूडेंट्स सस्पेंड, 14 पर FIR, DUSU ने कहा- ये प्रशासनिक शक्ति का दुरुपयोग
Also Read
View All
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट: साबरमती नदी पर बन रहा 12 मंजिला ऊंचाई के बराबर हाईटेक पुल, इसी से गुजरने वाली हाई स्पीड ट्रेन, देश को मिलेगी रफ्तार

ममता बनर्जी को अपने ही गढ़ में मिल रही कड़ी चुनौती, बंगाल की सबसे हॉट सीट पर रोचक हुआ मुकाबला, क्या कहते हैं मतदाता?

भारतीय सशस्त्र बलों में अभिवादन के लिए बोला जाने वाला ‘जय हिंद’ शब्द कहां से आया? पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने बताया इसका इतिहास

‘मैं पैदा हुई तो सबसे पहले देखने पहुंची थीं इंदिरा गांधी’, अमीषा पटेल ने खोले पुराने राज, कहा- पूर्व PM ने कराई थी मेरे पैरेंट्स की शादी

LPG Supply: 1 मई से बदल जाएंगे LPG आपूर्ति के पुराने नियम, जान लें नए नियम और बुकिंग की प्रक्रिया