
सुप्रीम कोर्ट में सॉफ्टवेयर फ्रीडम लॉ सेंटर ने प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान नकल रोकने के मकसद से इंटरनेट सर्विस पर रोक लगाने के खिलाफ याचिका दायर की है, जिसमें कानून के विपरीत और भारत के संविधान के खिलाफ इंटरनेट बंद करने का आरोप लगाया गया है। याचिकाकर्ता कि ओर से वकील वृंदा ग्रोवर ने इसे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 19 और 21 के तहत सभी भारतीय को जो मौलिक दिए गए हैं, जिसका उल्लंघन किया जा रहा है।
वकील वृंदा ग्रोवर इंटरनेट बंद करने को कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के दमन के बराबर बताया क्योंकि वर्तमान में अदालतों की सुविधाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक्सेस किया जा रहा है, जिसे बिना रुकावट वाली इंटरनेट सर्विस के जरिए ही सुगम बनाया जा सकता है।
याचिका में बताया गया है कि परीक्षाओं से संबंधित मुद्दों पर 71 घंटे से अधिक समय तक 12 बार इंटरनेट सर्विस को बंद किया गया, जिसके कारण एक बड़ी आबादी 71 घंटे से अधिक समय तक इंटरनेट यूज नहीं कर पाई। याचिका में कई उदाहरणों का हवाला देते हुए बताया गया कि इंटरनेट सर्विस बंद करने के कारण काफी नुकसान भुगतना पड़ता है।
सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका कि सुनवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology) को नोटिस जारी किया है, जिसमें परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए इंटरनेट बंद करने को लेकर तीन हफ्तों में जवाब देने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें: CAA मामले में 220 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 12 सिंतबर को करेगा सुनवाई