इस प्रतियोगिता में विजेता को महिंद्रा थार देने का ऐलान किया गया है। दूसरे स्थान पर आने वाले घोड़े के मालिक को बाइक और तीसरे स्थान पर रहने वाले को स्कूटी मिलेगा। बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड और दूसरे राज्यों से भी घोड़े इस मुकाबले में शामिल होने पहुंचे हैं।