25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / कांग्रेस ने फिर उठाया महंगाई का मुद्दा, सांसद पवन खेड़ा ने घर चलाने को क्यों बता दिया ‘एडवेंचर स्पोर्ट’?

कांग्रेस ने फिर उठाया महंगाई का मुद्दा, सांसद पवन खेड़ा ने घर चलाने को क्यों बता दिया ‘एडवेंचर स्पोर्ट’?

Pawan Khera: पवन खेड़ा ने महंगाई को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए घर चलाने को 'एडवेंचर स्पोर्ट' बताया है। ICMR की SAMPADA रिपोर्ट के आधार पर एनीमिया और पोषण पर भी सवाल उठाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 25 Nov 2026, 4:43 PM IST

Pawan Khera news

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा(Photo-IANS)

Congress: कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को फिर घेरा है। कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने महंगाई को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि अब घर चलाना किसी 'एडवेंचर स्पोर्ट' से कम नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जरूरी सामान की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जबकि लोगों की आमदनी उस रफ्तार से नहीं बढ़ रही। खेड़ा ने एक पहले भी कुपोषण और एनीमिया को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए थे।

'थैले हल्के हो गए, लेकिन बिल भारी'


पवन खेड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि महंगाई ने अमीर और गरीब सभी को किराने की दुकान पर खर्च का हिसाब लगाने के लिए मजबूर कर दिया है। उनके मुताबिक, लोगों के थैले हल्के हो गए हैं, लेकिन खरीदारी का बिल भारी होता जा रहा है। उन्होंने कीमतों और वेतन के बीच अंतर को बताते हुए तंज किया कि कीमतें मोटरसाइकिल की रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं, जबकि वेतन अभी जूते के फीते बांधने में लगा है। खेड़ा ने कहा कि सरकार ने घर चलाने को 'एडवेंचर स्पोर्ट' बना दिया है। उनके अनुसार, बाजार जाना किसी स्टंट जैसा और महीने का अंत 'क्रैश लैंडिंग' जैसा हो गया है।

एनीमिया और कुपोषण पर भी सरकार को घेरा


एक दिन पहले पवन खेड़ा ने अपनी एक और पोस्ट में ICMR की SAMPADA रिपोर्ट का हवाला देते हुए पोषण और एनीमिया से निपटने की सरकारी रणनीति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या, पूरक पोषण पाने वाले लाभार्थियों, बांटे गए भोजन, आयरन की गोलियों और फोर्टिफाइड चावल की मात्रा जैसे आंकड़े नियमित रूप से जारी करती है। लेकिन ये आंकड़े योजनाओं की गतिविधियां बताते हैं, उनसे लोगों के स्वास्थ्य में कितना सुधार हुआ है, यह नहीं।

खेड़ा ने कहा कि असली कसौटी यह होनी चाहिए कि सरकारी प्रयासों से एनीमिया, बच्चों में कुपोषण और पोषक तत्वों की कमी कितनी कम हुई है। उन्होंने SAMPADA रिपोर्ट के निष्कर्षों को आधार बनाकर सरकार की नीतियों को अपर्याप्त बताया।

ICMR रिपोर्ट में एनीमिया को लेकर क्या सामने आया?


ICMR की SAMPADA 2023-25 रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं, किशोरियों और बच्चों में एनीमिया के लगभग आधे मामलों में आयरन की कमी की भूमिका है। बाकी मामलों में संक्रमण, हीमोग्लोबिन से जुड़ी बीमारियां और शरीर में सूजन जैसी स्थितियां भी कारण हो सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 12 से 59 महीने के बच्चों में एनीमिया की व्यापकता 42 फीसदी, 10 से 19 साल की किशोरियों में 46 फीसदी और प्रजनन आयु की महिलाओं में करीब 56 फीसदी दर्ज की गई। किशोर लड़कों और 20 से 59 साल के पुरुषों में यह आंकड़ा करीब 22-23 फीसदी रहा।

खेड़ा ने इसी आधार पर सवाल उठाया कि क्या केवल आयरन सप्लीमेंट और फोर्टिफाइड चावल पर केंद्रित रणनीति देश की पोषण संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग आयु वर्ग और लोगों की जरूरत के अनुसार जांच, इलाज और पोषण संबंधी उपाय किए जाने चाहिए।