25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / Punjab Elections 2027: BJP-अकाली दल की दोस्ती से बदले सियासी समीकरण, अब कांग्रेस ने तैयार किया नया ‘प्लान’

Punjab Elections 2027: BJP-अकाली दल की दोस्ती से बदले सियासी समीकरण, अब कांग्रेस ने तैयार किया नया ‘प्लान’

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन के बाद अब कांग्रेस ने भी अपनी चुनावी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। कांग्रेस पंजाब में वामपंथी दलों के साथ चुनावी गठबंधन की संभावनाएं तलाश रही है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंडीगढ़ पंजाब

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 25 Nov 2026, 3:08 PM IST

punjab congress

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक। (फोटो: IANS/X/@SachinPilot)

चंडीगढ़। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी समीकरण तेजी से बदलने लगे हैं। शिरोमणि अकाली दल (SAD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच गठबंधन औपचारिक रूप ले चुका है। इसके बाद अब कांग्रेस ने भी अपनी चुनावी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। कांग्रेस पंजाब में वामपंथी दलों CPI और CPM के साथ चुनावी गठबंधन की संभावनाएं तलाश रही है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने कम्युनिस्ट पार्टियों के साथ बातचीत की पुष्टि की है। इस संबंध में कई दौर की बैठकें भी हो चुकी है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी इस गठबंधन की संभावना का समर्थन किया है। इससे साफ है कि कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व में इस प्रस्ताव को लेकर सहमति बनती दिखाई दे रही है।

सीटों के बंटवारे पर अभी नहीं बनी सहमति

कांग्रेस और वामपंथी दलों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन अभी सीटों के बंटवारे पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। परगट सिंह और प्रताप सिंह बाजवा का कहना है कि सीटों का निर्धारण सभी दलों की राजनीतिक ताकत, संगठनात्मक स्थिति और संबंधित क्षेत्रों में उनकी भूमिका को ध्यान में रखकर किया जाएगा। फिलहाल दोनों पक्षों का जोर गठबंधन की संभावनाओं को आगे बढ़ाने पर है। इसके बाद ही अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सीटों को लेकर बातचीत होगी।

BJP-अकाली दल की वापसी से बदले पंजाब के समीकरण

पंजाब की राजनीति में इस नए घटनाक्रम को भाजपा और अकाली दल के दोबारा साथ आने से जोड़कर देखा जा रहा है। सालों तक अलग रहने के बाद, ये दोनों पुराने सहयोगी फिर से साथ आ गए हैं, जिससे उनके संगठनात्मक नेटवर्क और समर्थक आधार एक साझा चुनावी ढांचे में आ गए हैं। उनके इस गठबंधन ने अन्य राजनीतिक दलों को भी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी रणनीतियों पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है।

भाजपा-अकाली दल के गठबंधन के बाद कांग्रेस के सामने भी अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने की चुनौती है। ऐसे में CPI और CPM के साथ संभावित गठबंधन के जरिए कांग्रेस वामपंथी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को अपने साथ जोड़ना चाहती है।

खास बात यह है कि CPI और CPM राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं। पंजाब में भी इन दलों के साथ चुनावी तालमेल विपक्षी एकजुटता को आगे बढ़ाने की कोशिश माना जा रहा है।

कांग्रेस-वामपंथी गठबंधन के सामने कई चुनौतियां

हालांकि, कांग्रेस और वामपंथी दलों के बीच गठबंधन के साथ कुछ चुनौतियां भी जुड़ी है। पंजाब विधानसभा में वामपंथी दलों का प्रतिनिधित्व सीमित है। ऐसे में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में उनकी वास्तविक चुनावी ताकत का आकलन करना होगा। सोटों का बंटवारा भी एक विवाद का विषय बन सकता है, खासकर तब जब दोनों पक्ष उन सीटों पर अपना दावा ठोकें जहां उनका अपना संगठनात्मक आधार मौजूद है। इसके अलावा कांग्रेस को अपने आंतरिक नेतृत्व के बीच तालमेल बैठाने और वरिष्ठ नेताओं के बीच समन्वय बनाए रखने पर भी ध्यान देना होगा।

2027 में तीन बड़े राजनीतिक मोर्चों के बीच मुकाबले के आसार

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए फिलहाल तीन प्रमुख राजनीतिक समीकरण उभरते दिखाई दे रहे हैं। इनमें सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP), भाजपा-अकाली दल गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व में संभावित कांग्रेस-वामपंथी गठबंधन शामिल हैं।

हालांकि, इन गठबंधनों का चुनावी असर इस बात पर निर्भर करेगा कि पार्टियां जमीनी स्तर पर कितना बेहतर तालमेल बनाती हैं, उम्मीदवारों का चयन कैसे होता है और विधानसभा क्षेत्रों में सीटों को लेकर किस तरह सहमति बनती है। भाजपा और अकाली दल के गठबंधन के बाद कांग्रेस की CPI और CPM से बातचीत ने पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तैयारी को नया मोड़ दे दिया है। आने वाले दिनों में गठबंधन की तस्वीर और सीटों के समीकरण काफी हद तक स्पष्ट हो सकते हैं।