25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / पंजाब में चुनाव से पहले सीएम भगवंत मान ने लिया बड़ा फैसला, IPS समेत 31 पुलिस अफसरों का कर दिया तबादला

पंजाब में चुनाव से पहले सीएम भगवंत मान ने लिया बड़ा फैसला, IPS समेत 31 पुलिस अफसरों का कर दिया तबादला

Punjab News: पंजाब में 31 IPS और PPS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है । जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के पुलिस कमिश्नर समेत कई जिलों के SSP की जिम्मेदारी बदली गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंडीगढ़ पंजाब

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 25 Nov 2026, 5:14 PM IST

bhagwant mann

पंजाब सीएम भगवंत मान(फोटो-IANS)

Punjab Police Transfer List: पंजाब में विधनासभा चुनाव से पहले भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कई अधिकारीयों के ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया है। ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, राज्य सरकार ने 31 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में जालंधर, लुधियाना और अमृतसर जैसे प्रमुख शहरों के पुलिस कमिश्नर के साथ कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने की बात कही गई है।

जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के पुलिस कमिश्नर बदले


तबादला लिस्ट के अनुसार, गुरप्रीत सिंह भुल्लर को जालंधर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उन्होंने सतिंदर सिंह की जगह ली है। सतिंदर सिंह को लुधियाना का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, कुलदीप सिंह को अमृतसर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वह हरमनबीर सिंह की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। हरमनबीर सिंह को DIG, बॉर्डर रेंज, अमृतसर के पद पर भेजा गया है। स्वप्न शर्मा को DIG, रोपड़ रेंज और डॉ. नानक सिंह को DIG, टेक्निकल सर्विसेज की जिम्मेदारी दी गई है।

जगदाले नीलांबरी विजय बनीं IG जालंधर रेंज


वरिष्ठ IPS अधिकारी जगदाले नीलांबरी विजय को IG, जालंधर रेंज नियुक्त किया गया है। उन्होंने नवीन सिंगला की जगह ली है। नवीन सिंगला को DIG, फरीदकोट रेंज भेजा गया है। हरजीत सिंह को DIG, बठिंडा रेंज और अमनीत कोंडल को DIG, पटियाला रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। गुरमीत सिंह चौहान को DIG, प्रोविजनिंग बनाया गया है, जबकि विवेक शील सोनी को AIG, इंटरनल विजिलेंस सेल नियुक्त किया गया है। स्नेहदीप शर्मा DIG, फिरोजपुर रेंज के पद पर बने रहेंगे।

कई जिलों के SSP भी बदले


जिला स्तर पर भी पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। सुरेंद्र लांबा को संगरूर का SSP बनाया गया है। उन्होंने रवजोत ग्रेवाल की जगह ली है। ग्रेवाल को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में SSP की जिम्मेदारी दी गई है। चरणजीत सिंह को SSP, लुधियाना ग्रामीण और अंकुर गुप्ता को SSP, फरीदकोट नियुक्त किया गया है। अश्विनी गोत्याल को SSP, फिरोजपुर और वत्सला गुप्ता को SSP, SBS नगर बनाया गया है। डॉ. प्रज्ञा जैन को SSP, अमृतसर ग्रामीण और तुषार गुप्ता को SSP, गुरदासपुर की जिम्मेदारी दी गई है। अजय गांधी को SSP, तरनतारन नियुक्त किया गया है। आदित्य को एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) में AIG बनाया गया है।

AGTF, इंटेलिजेंस और विजिलेंस में भी बदलाव


मनिंदर सिंह को रोपड़ का SSP और भूपिंदर सिंह को मलेरकोटला का SSP नियुक्त किया गया है। हरकमलप्रीत सिंह खाख को जालंधर ग्रामीण का SSP बनाया गया है। उन्होंने हरविंदर सिंह विर्क की जगह ली है। विर्क को पंजाब इंटेलिजेंस की स्पेशल ब्रांच-I में AIG नियुक्त किया गया है।