राष्ट्रीय

Chandigarh MMS कांड: SIT करेगी जांच- 6 दिन यूनिवर्सिटी बंद, अब तक 3 गिरफ्तार, छात्राओं को आ रहे हैं धमकी भरे फोन, जानिए 10 बड़ी बातें

Chandigarh MMS कांड: मोहाली में स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 60 से ज्यादा छात्राओं का नहाते वक्त वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में छात्रों ने धरना प्रदर्शन तो थम गया है लेकिन अभी तनाव बरकरार है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
3 min read
• •
Updated: 19 Sep 2022, 9:20 AM IST
Chandigarh MMS
Chandigarh MMS

Chandigarh MMS कांड: पंजाब के मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में छात्राओं के वीडियो लीक होने के मामले में बवाल जारी है। हजारों की संख्या में छात्राएं यूनिवर्सिटी के सामने जबरदस्त विरोध प्रर्दशन कर रही हैं। यूनिवर्सिटी की एक छात्रा पर हॉस्टल में रहने वाली 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो बनाकर लीक करने का आरोप है। पुलिस ने वीडियो लीक में अभी तक आरोपी छात्रा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल की वह लड़की जिसने वीडियो बनाए और शिमला में रहने वाला उसका दोस्त शामिल हैं। उसके बावजूद छात्रों ने शनिवार के बाद रविवार की देर रात तक यूनिवर्सिटी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब पुलिस के डीजी जीएस भुल्लर ने खुद प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ बातचीत कर मामले को शांत करने का प्रयास किया। इस पूरे मामले में प्रदर्शन से लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी तक जानिए 10 बड़ी बातें।


हॉस्टल में रह रही एक छात्रा ने 60 से ज्यादा छात्राओं का नहाते समय वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजकर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद कुछ छात्राओं की खुदकुशी की कोशिश की खबर भी सामने आई थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भड़क गए और शनिवार रात यूनिवर्सिटी के गेट पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया।


छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर मामले को दबाने की कोशिश का आरोप लगाया। बढ़ते विवाद को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपी छात्रा को हॉस्टल के एक कमरे में बंद कर पूछताछ की। पूछताछ में छात्रा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी छात्रा ने यह भी बताया कि वह शिमला में रहने वाले दोस्त को अपना वीडियो भेजा था।


पुलिस ने आरोपी छात्रा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। बाद में वीडियो वायरल करने के आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया। आरोपी युवक शिमला के रोहरू से पकड़ा गया। आरोपी युवक के पास से 4 मोबाइल फोन मिले हैं। आरोपी को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी युवक के एक साथी को भी पकड़ा है।


मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शील सोनी ने बताया कि कई छात्राओं का वीडियो बना कर लीक किए जाने की अफवाह के बाद विश्वविद्यालय में आधीरात के बाद प्रदर्शन हुआ। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार छात्रा का मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिये जब्त कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने छात्रा के आत्महत्या की कोशिश की खबरों को खरिज कर दिया है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ : 60 लड़कियों का नहाते हुए MMS वायरल, 8 ने की सुसाइड की कोशिश, यूनिवर्सिटी में मचा बवाल




पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भारतीय दंड संहिता की धारा- 354 सी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्जकर जांच जारी है। मुख्यमंत्री मान ने घटना की जांच के आदेश देते हुए कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


मोहाली एमएमएस कांड को लेकर बढ़ते विवाद को देखते हुए पहले 2 दिन तक कॉलेज की छुट्टी का ऐलान किया किया था। लेकिन बाद में इसको बढ़ाकर 6 दिन कर दिया गया है। इसके लिए बकायदा लेटर भी जारी किया गया। लेटर के मुताबिक अब 6 दिनों तक टीचिंग एक्टिविटी पूरी तरह से बंद रहेगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रर्दशन कर रहे छात्रों को शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मामले में पुलिस विभाग ने एक सीनियर आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी गठन की है। वहीं छात्रों का कहना है कि हम आरोपियों पर हो रही कार्रवाई पर नजर रखेंगे।


दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं केजरीवाल ने कहा कि ये मामला बेहद संगीन और शर्मनाक है। उन्होंने पीड़ित बेटियों से हिम्मत से काम लेने को कहा। वहीं, राघव ने अपने ट्वीट में लिखा कि पंजाब सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।


एमएमएस कांड के बाद छात्राएं पहले से ही डरी हुई है। इसी बीच खबर आ रही है कि लड़कियों को विदेश से फोन आ रहे है। सूत्रों के अनुसार, छात्रों को धमकाया जा रहा है। ऑनलाइन वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। हालांकि अभी तक किसी ने इस पुष्टि नहीं की है।

Published on:
Also Read
View All
Judiciary vs Government India: जब न्याय की कुर्सी पर बैठे लोगों की स्वतंत्रता का सवाल उठा, तो पूर्व जस्टिस कौल ने क्यों जताई नाराजगी?

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दो दिवसीय आंध्र प्रदेश दौरा आज से, तिरुपति मंदिर में करेंगे दर्शन

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, आंध्र प्रदेश-ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका