26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंडीगढ़ : 60 लड़कियों का नहाते हुए MMS वायरल, 8 ने की सुसाइड की कोशिश, यूनिवर्सिटी में मचा बवाल

मोहाली में एक यूनिवर्सिटी में एक छात्रा ने 60 लड़कियों का नहाने समय का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दी। इस घटना के बाद हॉस्टल की 8 छात्राओं ने खुदकुशी करने की कोशिश भी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 18 Sep 2022, 10:12 AM IST

chandigarh university mms viral

chandigarh university mms viral

पंजाब के मोहाली में एक निजी यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात 2ः30 बजे जमकर हंगामा हुआ और हालात बेकाबू हो गए। बताया जा रहा है कि गर्ल्स हॉस्टल की ही एक लड़की ने ही अन्य 60 लड़कियों की नहाते समय वीडियो बना लिया और इसको युवकों को भेज दिया। आरोप है कि लड़कों ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इन वीडियोज के सामने आने के बाद हॉस्टल की कुछ छात्राओं ने सुसाइड करने की कोशिश भी की है। कॉलेज के गेट नंबर 2 पर छात्रों ने खूब हंगामा किया।


छात्राओं का नहाने समय का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद हॉस्टल की 8 छात्राओं ने खुदकुशी करने की कोशिश भी की है। बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने वाली छात्राओं में से एक की हालत गंभीर है।


बताया जा रहा है कि गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा पर 60 छात्राओं का नहाते वक्त वीडियो बनाने का आरोप लगा है। निजी यूनिवर्सिटी में लड़कियों के बाथरूम के अंदर से वीडियो बनाते हुए आरोपी युवती को रंगे हाथों पकड़ा गया है। इन वीडियोज को छात्रा एक लड़के को भेजती थी। बताया जा रहा है कि लड़के उन वीडियोज को इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। सूत्रों से पता चला है कि सोशल मीडिया पर युवतियों एमएमएस वायरल करने वाला लड़का शिमला का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के स्पा में नाबालिग रिसेप्शनिस्ट का सनसनीखेज आरोप - '10-15 लोग रोज मेरा रेप करते थे'


यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं का कहना है कि मैनेजमेंट इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। इस घटना के बाद भड़के छात्र-छात्राओं ने देर रात यूनिवर्सिटी कैम्पस में विरोध प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने यूनिवर्सिटी के गेट पर वी वांट जस्टिस के नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें- किस्त नहीं चुकाने पर किसान की बेटी को कुचलने के मामले में हत्या का केस, अब सामने आया फाइनांस कंपनी के MD का ये जवाब


अधिकारियों ने कहा कि आरोपी छात्रा पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने कहा आरोपी युवती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66ई (गोपनीयता के उल्लंघन के लिए सजा) के तहत दृश्यता से संबंधित धारा 354 सी के तहत खरार (सदर) पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।