
Chandra Kumar Bose Resignation: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र और 'द ओपन प्लेटफॉर्म फॉर नेताजी' के संयोजक चंद्र कुमार बोस ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना औपचारिक इस्तीफा पत्र तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजा है। उनके इस्तीफे को पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को लिखे अपने इस्तीफा पत्र में चंद्र कुमार बोस ने पार्टी छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की। उन्होंने पत्र में स्पष्ट किया कि वे व्यक्तिगत कारणों से तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ रहे हैं। इस्तीफा पत्र में चंद्र कुमार बोस ने लिखा, "मैं व्यक्तिगत कारणों से तत्काल प्रभाव से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं भविष्य के सभी प्रयासों के लिए आपको और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को शुभकामनाएं देता हूं।"
खबर अपडेट हो हो रही है