राष्ट्रीय

Chandrayaan 3 Launch : इसरो ने लॉन्च किया चंद्रयान-3, देखें वीडियो

Chandrayaan 3 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को चांद पर चंद्रयान पहुंचाने के अपने तीसरे अभियान के तहत चंद्रयान-3 लॉन्च कर दिया है। आज दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसे प्रक्षेपित किया गया।

less than 1 minute read
Jul 14, 2023
chandrChandrayaan 3 Launchayaan_3_launch999.jpg
Chandrayaan 3 Launch

Chandrayaan 3 Launch : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 4 साल बाद एक बार फिर से पृथ्वी के इकलौते उपग्रह चांद पर चंद्रयान पहुंचाने के अपने तीसरे अभियान के तहत चंद्रयान-3 लॉन्च किया। आज दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसे प्रक्षेपित किया गया। सबकुछ ठीक रहा तो यह अगस्त के आखिर में चंद्रमा पर उतरेगा। इस सफलता से भारत, संयुक्त राज्य अमरीका, चीन और तत्कालीन यूएसएसआर के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इस मिशन को पूरा करने में 615 करोड़ रूपये खर्च हो रहा है। यह भारत का तीसरा मून मिशन है।

चौथा देश बन जाएगा भारत

यदि भारत इस मिशन में कामयाब हो जाता है वह अमरीका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद इस सूची में चौथा देश बन जाएगा। अंतरिक्ष संस्थान ने कहा कि चंद्रयान-3, तीसरा चंद्र अन्वेषण मिशन है, जो एलवीएम3 प्रक्षेपक के चौथे परिचालन मिशन (एम4) है।

यह भी पढ़ें - Chandrayaan-3 :मिशन चंद्रयान पर 615 करोड़ खर्च करके भारत क्या हासिल करना चाहता है? जानिए

Published on:
14 Jul 2023 02:35 pm