राष्ट्रीय

Chandrayaan 3: आज शाम को चांद पर उतरेगा चंद्रयान-3, जानिए कैसे और कहां देखें लाइव

Chandrayaan-3 Mission Soft-landing LIVE: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण छात्रों को देखने के लिए उत्तर प्रदेश, असम सहित कई राज्यों की सरकार स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं। आइए जानते हैं इस अहम घटना की लाइव स्ट्रीमिंग कहां, कब और कैसे देख सकेंगे।

2 min read
Chandrayaan-3 Mission Soft-landing LIVE

भारतीय अंतरिक्ष यान यानी चंद्रयान-3 अब से कुछ घंटे के बाद कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तैयार है। भारतीय मिशन मून आज शाम चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड कर जाएगा। पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए इंतजार कर रही है। ऐसे में हम आपको बता रहें हैं इस अद्भूत पल का सीधा प्रसारण कैसे, कब और कहां आप देख सकेंगे।

यहां देख सकेंगे सीधा प्रसारण

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण छात्रों को देखने के लिए उत्तर प्रदेश, असम सहित कई राज्यों की सरकार स्कूल खोलने के निर्देश दी हैं। इस अहम घटना की लाइव स्ट्रीमिंग 23 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 27 मिनट पर शुरू की जाएगी। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO की बेबसाइट
(https://www.isro.gov.in/LIVE_telecast_of_Soft_landing.html) इसके यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर दिखाया जाएगा। इसके अलावा डीडी नेशनल टीवी समेत कई अन्य प्लेटफार्म पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका इस गौरवशाली क्षण का सीधा प्रसारण देखेंगे।

स्कूलों में छात्रों को दिखाया जाएगा सीधा प्रसारण

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग महानिदेशक और राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की तरफ से एक लेटर जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि प्रदेश के प्रत्येक स्कूलों में चंद्रयान -3 का सीधा प्रसारण छात्रों को दिखाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: चंद्रमा के सतह पर लैंडिंग के लिए Chandrayaan-3 तैयार, लैंडिंग प्लान में 80 फीसदी किया गया बदलाव

राजस्थान के सीएम गहलोत अपने निवास पर देखेंगे चंद्रयान-3 की लैंडिंग

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी आज चंद्रयान 3 की चन्द्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण मुख्यमंत्री निवास पर टीवी पर देखेंगे। इस मौके पर कुछ स्कूली बच्चों का दल भी उनके साथ मौजूद रहेगा। इधर, सीएम गहलोत ने चांद पर पहली बार इंसान के उतरने के ऐतिहासिक घटनाक्रम के दौरान अपने छात्र जीवन के संस्मरण को याद किया है। उन्होंने कहा है कि जब ये ऐतिहासिक घटना हुई थी तब वे एक छात्र के रूप में बेहद उत्साहित थे।

Updated on:
23 Aug 2023 04:38 pm
Published on:
23 Aug 2023 10:58 am
Also Read
View All
तमिलनाडु में नया बवाल, CM बनने के 1 हफ्ते बाद ही लेफ्ट ने विजय को दी वार्निंग, क्यों सपोर्ट वापस लेने की कही बात?

पांच राज्यों में चुनाव के बाद कर्नाटक कांग्रेस में सीएम पोस्ट को लेकर कलह शुरू, उप मुख्यमंत्री ने फिर दिया बड़ा बयान

‘तुम किसी काम के नहीं हो’ टीचर ने क्लास में की बेइज्जती, हॉस्टल के कमरे में फंदे से झूला छात्र

Delhi High Court News: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया नहीं लड़ पाएंगे चुनाव? थोड़ी देर में आएगा PIL पर फैसला

‘अभिषेक बनर्जी से जुड़ी किसी संपत्ति से मेरा लेना-देना नहीं’, TMC सांसद सयानी घोष ने फेक न्यूज फैलाने वालों को दी चेतावनी