राष्ट्रीय

Chandrayaan-3: आखिरी के वो 20 मिनट जब चांद पर टिक गई थी पूरे भारत की निगाहें, जानिए पल-पल क्या हुआ

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर प्रज्ञान रोवर के साथ 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतर चुका है। इस ऐतिहासिक दिन का सभी को इंतजार था।

2 min read
 Chandrayaan-3: The last 20 minutes when the eyes of the whole of India

देश 23 अगस्त का इंतजार कर रहा था। क्योंकि इसी दिन चंद्रयान- 3 को चांद की सतह पर उतरना था। अब इंतजार खत्म हो चुका है। चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर प्रज्ञान रोवर के साथ 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतर चुका है। इस ऐतिहासिक दिन का सभी को इंतजार था। हर धर्म हर मजहब के लोग इस मिशन की सफल होने की दुआ कर रहे थे।

आज सवेरे से सोशल मीडिया पर हजारों ऐसी तस्वीर तैर रही थी जिसमें लोग इस मिशन को सफल होने के लिए मंदिरों में हवन कर रहे थे। सब लोगों की दुआ कबूल हो गई है, और हमारा प्यारा तिरंगा चांद पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। अब हम आपकों बताएंगे कि जब 20 मिनट के लिए पूरे भारत की निगाहें चांद पर टिक गई थी।

6.04 पर टिक गई पूरे भारत की निगाहें

शाम 5:44 मिनट पर लैंडर अपने निर्धारित जगह पर पहुंचा

5.45 पर ISRO ने हिंदी और अंग्रेजी भाषा में स्थिति की जानकारी देनी शुरू की।

5.50 पर लैंडर चांद की सतह से 3 किलोमीटर की दूरी पर था।

5.52 पर ISRO की टीम ने लैंडर को सीधा किया।

5.55 पर लैंडर की स्पीड कम की गई।

5.57 पर प्रधानमंत्री मोदी साउथ अफ्रीका से लाइव जुड़े।

6.00 बजे लैंडर चांद की सतह से एक किलोमीटर की दूरी पर पहुंचा।

6.02 बजे लैंडर चांद की सतह से 200 मीटर दूर रहा।

6.03 बजे ISRO का हॉल तालियों के गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

6.04 बजे ISRO ने चंद्रयान के सफलता की घोषणा की।


अमृतकाल की बेला में अमृत वर्षा- प्रधानमंत्री

चंद्रयान-3 के सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा लहराकर देश की सफलता का जश्न का मनाया। उन्होंने टीम ISRO को बधाई देते हुए कहा कि देश इस समय अमृतकाल मना रहा है। इस अमृता काल के समय आज अमृत वर्षा हुई है।

ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3: प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ यूं सेलीब्रेट किया चंद्रयान-3 की सफलता, बोले- अमृतकाल की बेला में अमृत वर्षा

Published on:
23 Aug 2023 07:13 pm