30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chandrayaan-3: प्रधानमंत्री मोदी बोले- अमृतकाल की बेला में अमृत वर्षा, विपक्ष के नेताओं ने कुछ यूं दी बधाई

Chandrayaan-3: देश 23 अगस्त का इंतजार कर रहा था। क्योंकि इसी दिन चंद्रयान- 3 को चांद की सतह पर उतरना था। अब इंतजार खत्म हो चुका है। चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर प्रज्ञान रोवर के साथ 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतर चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 23 Aug 2023, 6:18 PM IST

 Chandrayaan-3: Prime Minister Modi celebrated the success of Chandraya


चांद के साउथ पोल पर भारत के पहुंचने का सपना जो हमारे वैज्ञानिकों ने देखा था वो आज सच हो गया। भारत का चंद्रयान जब चांद के साउथ पोल पर लैंड कर रहा था उस वक्त प्रधानमंत्री मोदी साउथ अफ्रीका से लाइव जुड़े थे। चांद के साउथ पोल पर उतरकर भारत ने इतिहास रच दिया।


अमृतकाल की बेला में अमृत वर्षा

चंद्रयान-3 के सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा लहराकर देश की सफलता का जश्न का मनाया। उन्होंने टीम ISRO को बधाई देते हुए कहा कि देश इस समय अमृतकाल मना रहा है। इस अमृता काल के समय आज अमृत वर्षा हुई है।

चंद्रयान के सफलतापूर्वक उतरने के पर कांग्रेस ने इसका श्रेय देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को इसका श्रेय दिया। पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने पर ISRO सहित सभी देशवासियों को बधाई। भविष्य में अंतरिक्ष अनुसंधान की आवश्यकता को देखते हुए ही पंडित नेहरू ने ISRO की नींव रखी थी। यह उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज भारत पूरे विश्व में अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।


इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि Chandrayaan3 की सफलता प्रत्येक भारतीय की सामूहिक सफलता है। हम सब के लिए गर्व की बात है। 140 करोड़ भारतीयों ने अपने छह दशक पुराने अंतरिक्ष कार्यक्रम में आज एक और उपलब्धि देखी।


जय हिंद- अमित शाह
इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने एक वीडियो शेयर करते हुए जय हिंद लिखा।

चंद्रयान-3 मून मिशन में कितना खर्च आया

इस मिशन की बजट की बात करें तो जितने में यह मिशन पूरा हुआ है उससे ज्यादा पैसा तो बॉलीवुड की एक फिल्म को बनाने में लग जाता है। चंद्रयान-3 के लिए चंद्रयान-2 से भी कम पैसा खर्च किया गया है। चंद्रयान-3 के मिशन का वित्तीय बजट 615 करोड़ रुपये यानी करीब 75 मिलियन डॉलर है। इसरो के पूर्व चीफ के सिवन के मुताबिक, इस मिशन का बजट लगभग 250 करोड़ है। लेकिन इसमें लॉन्च व्हीकल की लागत शामिल नहीं है। इसकी लगत 365 करोड़ थी, ऐसे में पूरे मिशन की लागत 615 करोड़ के आसपास आ जाता है।

ये भी पढ़ें: Chandrayaan 3: चांद पर लहराया भारत का तिरंगा, चंद्रयान-3 की हुई सफल लैंडिंग

टीम इसरो को बधाई- राहुल गांधी

चंद्रयान-3' की स्वर्णिम सफलता पर हमें गर्व- योगी आदित्यनाथ

चाँद मुबारक- अखिलेश यादव

हमने चांद को छू लिया है- शिवराज सिंह चौहान

जय 'इसरो' का अनुसंधान- अशोक गहलोत

अंतरिक्ष में भारत ने आज एक नया आयाम स्थापित कर लिया- भूपेश बघेल

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग