राष्ट्रीय

जादवपुर यूनिवर्सिटी में हंगामा: शिक्षा मंत्री को बनाया बंधक, किया ये काम

Jadavpur University: पश्चिम बंगाल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी प्रोफेसर एसोसिएशन (WBCUPA) की बैठक के दौरान जादवपुर यूनिवर्सिटी में तनावपूर्ण टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने शिक्षा मंत्री को घेरकर जमकर नारेबाजी की।
2 min read
• •
Updated: 1 Mar 2025, 9:57 PM IST
Feature image
जादवपुर यूनिवर्सिटी में बवाल, छात्रों ने बंगाल के शिक्षा मंत्री की गाड़ी तोड़ी

Jadavpur University: पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय में शनिवार को अराजकता का महौल देखने को मिला। पश्चिम बंगाल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी प्रोफेसर एसोसिएशन (WBCUPA) की बैठक के दौरान वामपंथी छात्र संगठनों ने छात्र संघ के चुनाव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु पहुंचे तो प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने उनको घेर लिया और जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री को बंधक बनाकर धक्का-मुक्की की। बताया जा रहा है कि मौके पर हुई हाथापाई में कुछ छात्र घायल भी हो गए है।

शिक्षा मंत्री को दो घंटे तक बनाए रखा बंधक

पश्चिम बंगाल कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रोफेसर एसोसिएशन (WBCUPA) की बैठक के दौरान वामपंथी छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने बंगाल के शिक्षा मंंत्री को बंधक बना लिया। डब्ल्यूबीसीयूपीए अधिकारियों ने हस्तक्षेप करने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। स्थिति बिगड़ने लगी, छात्रों और अधिकारियों के बीच हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई छात्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री को लगभग दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया।

कार की हवा निकाली, शीशे तोड़े

प्रदर्शनकारियों ने मंत्री ब्रत्य बसु के वाहन में तोड़फोड़ की। गाड़ी के बोनट और खिड़कियों को काफी नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं, कार पर जूते रखकर ‘ब्रोकर’ शब्द बना डाला था। विरोध प्रदर्शन ने अधिक गंभीर रूप ले लिया और छात्रों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान मारपीट के साथ खून-खराबे की भी खबरें आईं।

पहले भी सुर्खियों में रही है जादवपुर यूनिवर्सिटी

आपको बता दें कि पहली बार नहीं जब​ जादवपुर यूनिवर्सिटी सुर्खियों में आई है, पहले भी यह चर्चा में आ चुकी है। रैगिंग से लेकर हॉस्टल कैंपस की बालकनी से गिरकर छात्रा की मौत को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी है। छात्र संगठन यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर सीसीटीवी लगाने का भी विरोध कर चुके हैं। चुनाव की मांग को लेकर बार फिर यह यूनिवर्सिटी सुर्खियों में है।

Updated on:
1 Mar 2025, 9:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

तमिलनाडु थेनी जेल ब्रेक मामले में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट सेवा से बर्खास्त

जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम