राष्ट्रीय

Diwali Gift: दिवाली पर कर्मचारियों की बल्ले- बल्ले, कंपनी ने गिफ्ट में बांटीं 28 कारें, 29 बाइक, शादी के लिए भी दिए रूपए

Diwali Gift: कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण को देखते हुए कंपनी ने दिवाली गिफ्ट में 28 कारें, 29 बाइक साथ ही शादी के लिए एक-एक लाख रूपए बांटे।
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2024, 10:49 AM IST
Feature image

Diwali Gift: दिवाली पर कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट (Diwali Gift) के लिए गुजरात (Gujarat) के हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया (Savji Dholakia) को जाना जाता है। अब चेन्नई (Chennai) की एक कंपनी के मालिक ने भी ऐसा कुछ किया है। उन्होंने अपने कर्मचारियों को 28 कारें और 29 बाइक गिफ्ट की हैं। कारों में हुंडई, टाटा, मारुति सुजुकी और मर्सिडीज बेंज शामिल हैं। कर्मचारियों को शादी के लिए एक लाख रुपए भी दिए जा रहे हैं। पहले यह रकम 50 हजार रुपए थी। इस साल इसे बढ़ा दिया गया। टीम डिटेलिंग सॉल्यूशंस (Team Detailing Solutions) नाम की कंपनी स्ट्रक्चरल स्टील डिजाइन (structural steel design) और डिटेलिंग सर्विस (detailing service) से जुड़ा कारोबार करती है। एक अधिकारी के मुताबिक कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण को देखते हुए महंगे गिफ्ट दिए गए। कंपनी में करीब 180 कर्मचारी हैं। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीधर कन्नन (Sridhar Kannan) ने कहा, हम कंपनी की कामयाबी में उनके (कर्मचारियों) अथक प्रयासों की प्रशंसा करना चाहते थे। कर्मचारी हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं।

उपलब्धियों पर गर्व

कर्मचारियों के योगदान को उनके प्रदर्शन और कंपनी में कितने साल काम किया है, इसके आधार पर मापा गया। कंपनी ने कहा, हमारे कर्मचारियों ने असाधारण प्रतिबद्धता और समर्पण का प्रदर्शन किया। हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।

ऐसे होता है चुनाव

कंपनी ऐसे कर्मचारियों का चयन करती है, जो गिफ्ट से काफी प्रेरित होते हैं। इन कर्मचारियों के लिए कार या बाइक खरीदना सपने जैसा होता है। कर्मचारियों को पहले भी बाइक उपहार में दी जाती रही हैं। दो सीनियर कर्मचारियों को 2022 में कारें गिफ्ट में दी गई थीं।

Updated on:
14 Oct 2024, 10:49 AM IST
Published on:
Also Read
View All
BJP-Akali Dal Alliance: 6 साल बाद फिर साथ आए SAD-BJP, पंजाब में AAP-कांग्रेस के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

TVK विधायक पर IAS के उत्पीड़न का आरोप; मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को लगाई फटकार, पूछा- क्या किसी को बचा रहे हैं?

दिल्ली पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गैंग का किया भंडाफोड़ किया, व्यापारी से 5 लाख की ठगी के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

Punjab Election: क्या BJP कर रही कैप्टन अमरिंदर सिंह को साइडलाइन? पंजाब बीजेपी की चुनाव समिति से क्या संदेश दे रही पार्टी

मुस्लिम शादियों में पर्दे को लेकर AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान का विवादित बयान, दुल्हनों की तुलना तवायफ से करने पर JDU ने किया पटलवार