राष्ट्रीय

एक CM को दूसरे CM ने नहीं दी घटनास्थल पर जाने की इजाजत, लगाया मुसलमानों को डराने का आरोप 

Ranchi: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Aug 2024, 5:15 PM IST
Feature image

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सीएम सरमा ने दावा किया कि उन्हें गोपीनाथपुर जाने नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे। वह देवघर से पाकुड़ के लिए रवाना हुए।

अगर मुख्यमंत्री होकर मुझे वहां जाने नहीं दिया तो...

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “मैं गोपीनाथपुर जाना चाहता हूं, लेकिन मुझे बताया गया कि राज्य सरकार ने उन्हें वहां जाने से मना किया है। अगर मुख्यमंत्री होकर मुझे वहां जाने नहीं दिया जा रहा है, तो आम लोग कैसे जाएंगे।”

बांग्लादेशी घुसपैठियों ने हड़पा आदिवासियों की जमीन

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, “यहां के हालात से तो सभी अवगत हैं। मुझे गोपीनाथपुर जाना है और वहां के बारे में जानकारी लेनी है। बांग्लादेशी घुसपैठियों ने लोगों की जमीन हड़पने का काम किया है।” वहीं, जेएमएम ने भारतीय जनता पार्टी पर प्रदेश के मुसलमानों को डराने का आरोप लगाया है। बता दें कि झारखंड में इसी साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में भाजपा ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सह प्रभारी बनाया है। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर चुनाव की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

Also Read
View All
India Japan Relations: क्रिकेट की पिच से कूटनीति तक: भारत-जापान दोस्ती के 75 साल, 2027 होगा ‘साझा क्षितिज’ का वर्ष

‘भगवा साड़ी पहनने से रोका बंद करा दूंगा स्कूल’, CM शुभेंदु के अल्टीमेटम से ईसाई मिशनरियों में मचा हड़कंप

‘भारत में आर्थिक तबाही आने वाली है’, अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP का पलटवार- विदेश में चला रहे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा

Odisha Crocodile Attack: जबड़े में थी जान, फिर भी नहीं हारी हिम्मत: मगरमच्छ की आंखों में उंगली गड़ाकर बचाई अपनी जान

Gudiyam Caves: तमिलनाडु की गुफा में मिला प्राचीन रहस्य! 11.87 मीटर लंबी सुरंग इंसानी हाथों से बनी होने के संकेत