राष्ट्रीय

चीन के शानक्सी में कोयला खदान हादसा: गैस विस्फोट में 8 की मौत, 38 मजदूर अब भी फंसे

Shanxi mine accident: चीन के शानक्सी प्रांत में कोयला खदान में हुए गैस विस्फोट में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 38 लोग अब भी फंसे हैं। बचाव अभियान लगातार जारी है।

less than 1 minute read
May 23, 2026
कोयला खदान से 201 लोगों को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया है। (प्रतीकात्मक तस्वीरः 'X' @tagesanzeiger)

China coal mine explosion: उत्तर चीन के शानक्सी प्रांत के चांग्जी शहर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक कोयला खदान में गैस विस्फोट हो गया। इस घटना में अब तक आठ लोगों की मौत की हो चुकी है, जबकि 38 मजदूर अभी भी खदान में फंसे हुए हैं। किनयुआन काउंटी आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के अनुसार, यह विस्फोट शुक्रवार शाम लगभग 7:29 बजे (स्थानीय समय) किनयुआन काउंटी स्थित शानक्सी टोंगझोउ समूह की लियुशेन्यु कोयला खदान में हुआ। हादसे के समय खदान के भीतर कुल 247 श्रमिक काम कर रहे थे।

घटना के तुरंत बाद प्रांतीय, शहर और काउंटी स्तर के प्रशासनिक तंत्र को सक्रिय कर दिया गया। स्थानीय सरकार और पार्टी समितियों ने स्थिति को बेहद गंभीर मानते हुए तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्वयं बचाव अभियान की निगरानी और समन्वय किया।

201 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया

शनिवार सुबह तक राहत दलों ने 201 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, जबकि आठ की मौत की पुष्टि की जा चुकी थी। शेष 38 मजदूरों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान लगातार जारी है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और प्राथमिकता फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की है।

खबर अपडेट हो रही है

ये भी पढ़ें

CBSE की तीन भाषा नीति को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने PIL पर सुनवाई के लिए सहमति दी
Published on:
23 May 2026 06:51 am
Also Read
View All