राष्ट्रीय

India-China: चीन की सेना पीछे हटी, भारत ने लद्दाख के डेमचोक में फिर शुरू की गश्त

India China Conflict: भारतीय विदेश मंत्रालय ने ब्रिक्स सम्मलेन से ठीक एक दिन पहले खुलासा किया था कि दोनों देश के बीच सीमा पर जारी गतिरोध पर सहमति बन गई है।
less than 1 minute read
Feature image

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच पिछले चार साल से जारी गतिरोध फिलहाल खत्म हो चुका है। तनाव कम होने के बाद भारतीय सेना ने शुक्रवार से पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में गश्त करना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में देपसांग सेक्टर में भी भारतीय और चीनी सैनिकों की गश्त शुरू हो सकती है। हाल ही भारत और चीन के बीच 2020 से पूर्व वाली स्थिति पर लौटने पर सहमति बनने के बाद चीन ने अपने सैनिकों को पीछे किया। कई चरणों की बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच यह गतिरोध खत्म हुआ।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने ब्रिक्स सम्मलेन से ठीक एक दिन पहले खुलासा किया था कि दोनों देश के बीच सीमा पर जारी गतिरोध पर सहमति बन गई है। इसके बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच साल बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी। जून 2020 में गलवां घाटी में हुई झड़प के बाद पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर टकराव की स्थिति थी और भारत-चीन संबंध निचले स्तर पर पहुंच गए थे।

चीन सीमा पर पहुंचे किरेन रिजिजू

इस बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कहा कि वह अरुणाचल प्रदेश के बुमला में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंंचे थे। यहां चीनी सेना के जवानों से बात करने और इन्फ्रास्ट्रक्चर को देखकर हर किसी को भारत के सीमाई इलाकों के विकास पर गर्व होगा।

Updated on:
02 Nov 2024 07:28 am
Published on:
02 Nov 2024 07:28 am
Also Read
View All
वोटर लिस्ट पर बढ़ा विवाद, राघव चड्ढा बोले- केजरीवाल के सपनों में आता हूं, AAP ने पूछा- 747वें नंबर पर नाम कैसे आया

BRICS समिट 2026 से पहले पोस्टरों और लाइटों से सज गई दिल्ली, सरकारी दफ्तर रहेंगे तीन दिन बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

‘आप भारत सरकार हैं, पीड़िता का नाम कैसे छाप दिया?’, POSH हैंडबुक पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र को लगाई कड़ी फटकार

मुजफ्फरनगर में फिर सुलगी 2013 दंगों की चिंगारी! भड़काऊ पोस्टरों पर भड़के राकेश टिकैत, बोले- चुनावी साजिश है ये

मानसून के 100 दिन पूरे- सिर्फ 26 दिन ही हुई सामान्य से ज्यादा बारिश, जुलाई को छोड़ हर महीने बरसात ने दिया धोखा