Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल चुका है। इसके तेजी से शक्तिशाली चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह सिस्टम 25 अक्टूबर को डीप डिप्रेशन और 26 अक्टूबर की सुबह चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके बाद 27 अक्टूबर को इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।