अनंत सिंह ने कहा कि आगामी चुनावों में जेडीयू को एक भी वोट नहीं मिलेगा। नीतीश कुमार के बाद यह पार्टी खत्म हो चुकी है। हर मुश्किल समय में मैं पार्टी के साथ खड़ा रहा। पार्टी के लिए मैंने जितना त्याग किया है, उतना किसी और ने नहीं किया। जो लोग कभी पार्टी के प्रभारी हुआ करते थे, वे अब प्रभारी नहीं रहे। अभी जो सरकार है, वह दिल्ली और मुंबई से खरीदी गई सरकार है।