25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

18 साल तक नीरज कुमार ने मुझे गाली दी, तब पार्टी कहां थी? JDU से निकाले जाने के बाद भड़के अनंत सिंह

Anant Singh vs Neeraj Kumar: जेडीयू से छह साल के लिए निष्कासित होने के बाद अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी के भविष्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि नीतीश कुमार के जाने के बाद जेडीयू का कोई भविष्य नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 25 Oct 2026, 11:09 AM IST

Anant Singh News

JDU से निष्कासित होने के बाद अनंत सिंह की आई प्रतिक्रिया (Photo-IANS)

Anant Singh Expelled From JDU: जनता दल यूनाइटेड ने शनिवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इसके बाद विधायक अनंत सिंह ने जेडीयू के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। पार्टी से निकाले जाने पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने अपनी पुराने विवादों का जिक्र किया। अनंत सिंह ने सवाल करते हुए पूछा कि 18 साल में आखिर नीरज कुमार ने पार्टी के लिए क्या किया है?

मीडिया से बात करते हुए विधायक अनंत सिंह ने कहा कि नीरज कुमार उन्हें लंबे समय से गाली देते आ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि नीरज कुमार ने उनके खिलाफ 18 साल तक बयान दिए, लेकिन पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की? 

इस दौरान अनंत सिंह ने जेडीयू पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या उस समय पार्टी खत्म हो गई थी? लेकिन जब उन्होंने कुछ दिन नीरज कुमार के खिलाफ काम किया तो पार्टी के अंदर अनुशासन की बात होने लगी। 

नीरज कुमार पर साधा निशाना

मोकामा विधायक ने मीडिया से बात करते हुए JDU नेता नीरज कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि पार्टी को 18 साल में नीरज ने क्या लाकर दिया है? साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा मेरे पर की गई कार्रवाई की कोई चिंता नहीं है। अनंत सिंह ने कहा कि वह जनता के बीच हैं और जनता ही उनके लिए सबसे बड़ी है। 

JDU का कोई भविष्य नहीं है- अनंत सिंह

उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे निकाल दिया है। मुझे इस बात का कोई पछतावा नहीं है। यह पार्टी नीतीश कुमार की थी, और सारे फैसले वे खुद ही लेते थे। अब पार्टी में बचा ही क्या है? किसने इसमें योगदान दिया है? 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब वहां नहीं हैं। पार्टी उनकी थी और अब जब वे चले गए हैं, तो पार्टी भी खत्म हो गई है। मुझे लगता है कि JDU का कोई भविष्य नहीं है। चुनावों के दौरान यह साफ हो जाएगा। 

क्या है पूरा मामला? 

बता दें कि बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच सियासी टकराव खुलकर सामने आ गया। अनंत सिंह ने जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया था। वहीं जेडीयू ने नीरज कुमार को प्रत्याशी बनाया था। 

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग