25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Anant Singh: जदयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, बोले- अपनी पार्टी बनाऊंगा

बिहार की राजनीति में मोकामा के विधायक अनंत सिंह को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से निष्कासित किए जाने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी से निकाले जाने पर अनंत सिंह ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 25 Oct 2026, 10:32 AM IST

Anant Singh

Anant Singh (IANS)

Anant Singh New Party : पटना। बिहार की राजनीति में मोकामा के विधायक अनंत सिंह को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से निष्कासित किए जाने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी से निकाले जाने पर अनंत सिंह ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस फैसले का कोई अफसोस नहीं है। वह अब अपनी पार्टी बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि मुझे कोई पछतावा नहीं है। जो कार्रवाई की गई है, ठीक है। मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। पार्टी नीतीश कुमार की थी। अब जब नीतीश कुमार सक्रिय भूमिका में नहीं हैं, तो पार्टी में बचा क्या है?

जदयू अब 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगी

अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए जदयू के नेतृत्व पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी से निकालने वाले नेताओं ने खुद क्या योगदान दिया है? उन्होंने कहा कि अब जदयू को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि वह किसी दूसरी पार्टी में जाने के बजाय अपनी पार्टी बनाएंगे।

नीतीश कुमार से रिश्ते पर बोले- कोई दूरी नहीं

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के साथ अपने संबंधों को लेकर नरमी दिखाई। उन्होंने कहा कि उनके और नीतीश कुमार के बीच कोई दूरी नहीं है और दोनों के संबंध सौहार्दपूर्ण हैं। वह किसी समय नीतीश कुमार से मिलने भी जाएंगे। इसमें कोई परेशानी नहीं है। वे अपनी पार्टी अपने पास रखें। वैसे भी इसका कोई खास मतलब नहीं है।

अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी 6 साल के लिए निष्कासित

गौरतलब है कि जदयू से मोकामा के विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी व पूर्व विधायक नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। दोनों पर हाल ही में हुए बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को निष्कासन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अनंत सिंह ने कई बार पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन किया और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं। इसके अलावा, उन पर पटना ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में पार्टी उम्मीदवार का विरोध करने और जन सुराज से जुड़े उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने का आरोप है। कुशवाहा की ओर से जारी पत्र में अनंत सिंह की प्राथमिक सदस्यता छह साल के लिए समाप्त करने की बात कही गई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग