25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Politics: जदयू से निकाले जाने के बाद जनसुराज उम्मीदवार के साथ दिखे अनंत सिंह, दे दिया बड़ा बयान

Anant Singh Expelled: जेडीयू से छह साल के लिए निष्कासित होने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में जेडीयू का खाता तक नहीं खुलेगा। साथ ही, उन्होंने नीतीश कुमार और बिहार की राजनीति को लेकर भी बड़ा बयान दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 25 Oct 2026, 1:33 PM IST

Anant Singh Expelled

JDU से निष्कासित होने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पार्टी पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Anant Singh Expelled From JDU: जेडीयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी से निष्कासित होने के बाद अनंत सिंह लगातार जेडीयू (JDU) पर निशाना साधा है। इसी बीच विधायक अनंत सिंह अपने सरकारी आवास पर बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के साथ बैठे नजर आए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिना मतलब के मुझे निकाल दिया है, इसलिए अपनी ही पार्टी बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि जेडीयू का आगामी चुनावों में खाता भी नहीं खुलेगा। अनंत सिंह (Ananat Singh) ने आगे कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भगवान थे, इसलिए इतने दिन पार्टी चल गई। नीतीश कुमार के जाने के बाद पार्टी खत्म हो गई।

सरकार बचाने के लिए साथ दिया- अनंत सिंह

अनंत सिंह ने आगे कहा कि सरकार बचाने के लिए मैंने साथ दिया, हमने बहुत कुर्बानी दी है। जो पार्टी के मालिक थे अब वह नहीं रहे, तो दिल्ली को मुंबई कोई माल पार्टी में देकर आया है। 

ललन सिंह के नीतीश कुमार के साथ मुलाकात पर अनंत सिंह ने कहा कि यह सब कुछ नहीं जानते। अपने निष्कासन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को कुछ भी पता नहीं है, उनके मन से कुछ नहीं हो रहा है। 

उन्होंने आगे कहा कि हम जनता के साथ है, जनता ही पार्टी और भगवान है। जब सरकार गिर रही थी तब अशोक चौधरी ने सम्राट चौधरी से पूछा- सरकार कौन बचाएगा। तब उन्होंने कहा कि अनंत सिंह ही बचाएगा सरकार।

JDU का कोई भविष्य नहीं है- अनंत सिंह

इससे पहले उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे निकाल दिया है। मुझे इस बात का कोई पछतावा नहीं है। यह पार्टी नीतीश कुमार की थी, और सारे फैसले वे खुद ही लेते थे। अब पार्टी में बचा ही क्या है? किसने इसमें योगदान दिया है? 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब वहां नहीं हैं। पार्टी उनकी थी और अब जब वे चले गए हैं, तो पार्टी भी खत्म हो गई है। मुझे लगता है कि JDU का कोई भविष्य नहीं है। चुनावों के दौरान यह साफ हो जाएगा। 

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग