Chirag Paswan: लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि NDA के साथ सीट बंटवारे को लेकर बात बनती है तो ठीक है नहीं तो हमारी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।
Jharkhand Politics: झारखंड (Jharkhand) में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने वाला है। इससे पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपनी कमर कस ली है। दरअसल, पार्टी प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने रविवार को कहा कि NDA से विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर बात बनी तो ठीक नहीं तो पार्टी अकेले भी चुनाव लड़ सकती है। बता दें कि लोजपा (रामविलास) केंद्र में बीजेपी (BJP) के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन का हिस्सा है।
चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में लोजपा (रामविलास) पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। मेरे स्वर्गीय पिता रामविलास का यहां पर जनाधार रहा है और मौजूदा समय में यहां पार्टी मजबूत है। हमारी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी।
एनडीए के साथ चुनाव लड़ने की बात पर चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड बीजेपी के साथ हमारी बातचीत चल रही है। यदि बात नहीं बनी तो आज के समय में झारखंड में लोजपा इतनी मजबूत है कि वह अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ सकती है।