
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo- IANS)
Keralam Assembly Elections 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने केरलम के पठानमथिट्टा जिले में आयोजित चुनावी रैली में LDF सरकार पर हमला बोला। PM मोदी ने कहा कि केरलम से LDF सरकार की विदाई तय है। LDF सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। इस बार केरलम में BJP के नेतृत्व में राजग सत्ता में आएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार बदलाव की हवा पूरी तरह अलग दिशा में बह रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केरलम में अब सबसे बड़ा बदलाव होने वाला है। यहां 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को दशकों के कुशासन की समाप्ति की घोषणा हो जाएगी। अब तय है कि LDF सरकार की विदाई की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। पहली बार केरल में BJP-NDA की सरकार सत्ता में आने जा रही है।
PM मोदी ने चुनावी रैली में LDF और UDF पर तीखा हमला बोला। PM मोदी ने कहा कि LDF और UDF की सरकारों ने क्षेत्र की कभी परवाह नहीं की। यहां की सड़कों की हालत बेहद खराब है। कई सालों से यहां एक भी बड़ा पुल नहीं बना है। मेडिकल कॉलेज की स्थिति भी बहुत खराब है।
जहां बुनियादी ढांचे की इतनी गंभीर कमी हो, वहा कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि आपका जीवन स्तर कैसा होगा। PM ने जनसभा में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से अपील की कि वे 9 अप्रैल को भारी मतदान करके केरलम के विकास की नई कहानी लिखें। उन्होंने दावा किया कि NDA सरकार आने के बाद सड़कें, पुल, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के नए अवसर तेजी से विकसित होंगे।
जनसभा में PM मोदी ने कहा कि केरल में भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लेफ्ट शासन को अलविदा कहने के लिए मजबूत मूड बना लिया है। अगर भाजपा सत्ता में आई तो केरलम में विकास सुनिश्चित करेगी। मोदी ने कहा- केरलम में बहुत क्षमता है, फिर भी यह विकास की दौड़ में दूसरे राज्यों से पीछे है। उन्होंने आरोप लगाया कि LDF और UDF सरकारों ने ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे पर ध्यान नहीं दिया। जिससे सड़कें, पुल और अन्य सुविधाएं खराब हालत में हैं।
Published on:
04 Apr 2026 11:51 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
