राष्ट्रीय

सीजेआई सूर्यकांत ने INDIA गठबंधन के नेताओं को मिलने से किया इनकार

Rahul Gandhi: सीजेआई सूर्यकांत ने INDIA गठबंधन के नेताओं का मुलाकात अनुरोध ठुकरा दिया है। राहुल गांधी ने SIR, कथित वोट चोरी और CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान किया है।
2 min read
• •
Oct 11, 2026
CJI Surya Kant
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत (फोटो - एएनआई)

CJI Surya Kant: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने INDIA गठबंधन के नेताओं का ज्ञापन सौंपने के लिए मुलाकात का अनुरोध ठुकरा दिया है। CJI ने ईमेल के जरिए भेजे जवाब में अपने फैसले की वजह भी बताई है। इस बीच, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार, 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने का ऐलान किया है। INDIA गठबंधन के नेता इस मार्च के दौरान सीजेआई को ज्ञापन सौंपकर कथित 'वोट चोरी' रोकने, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर रोक लगाने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने वाले है।

CJI सूर्यकांत बोले- राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने का अधिकार नहीं


सीजेआई सूर्यकांत ने कांग्रेस को भेजे जवाब में स्पष्ट किया है कि प्रतिनिधिमंडल जिन मुद्दों पर चर्चा करना चाहता है, वे फिलहाल अदालत में विचाराधीन हैं। सुप्रीम कोर्ट के पास प्रशासनिक स्तर पर किसी राजनीतिक दल के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने का अधिकार नहीं है। अदालत याचिका दायर होने पर सुनवाई करती है और उसके आधार पर फैसला सुनाती है। जवाब में यह भी कहा गया है कि न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे हर नागरिक के लिए खुले हैं। अदालत मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस यदि इस मामले में याचिका दाखिल करती है, तो सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को लंबित मामलों के साथ इस पर सुनवाई करने के लिए तैयार है।

राहुल गांधी ने की युवाओं और विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील

राहुल गांधी ने युवाओं, विपक्षी दलों और सिविल सोसायटी संगठनों से मार्च में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने लोगों से डर छोड़कर एकजुट होने का आह्वान करते हुए 'डरो मत' का संदेश दिया। राहुल गांधी ने कहा कि शनिवार को युवा शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस और बीजेपी से जुड़े लोगों ने मारपीट की। राहुल गांधी ने कहा कि युवा नफरत या गुस्से के बजाय प्रेम की भावना लेकर आए थे और यह वह भारत नहीं है, जिसकी वे कल्पना करते हैं।

दिल्ली में अनधिकृत प्रदर्शन पर प्रतिबंध

प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली के कई इलाकों में अनधिकृत जमावड़े और विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगाने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई है। अधिकारियों ने सार्वजनिक सुरक्षा और संपत्ति की सुरक्षा को इसका कारण बताया है। विपक्षी दल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं।

Updated on:
11 Oct 2026 10:45 pm
Published on:
11 Oct 2026 10:38 pm
Also Read
View All
दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके अभिजीत दीपके, भावुक हुए माता-पिता, बोले- अंतिम दर्शन का मौका तो देना चाहिए था

प्रह्लाद जोशी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- SIR के बहाने देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही पार्टी

Crime News: पंजाब में गुरुद्वारे से लौट रहे ASI की गोली मारकर हत्या, एक महीने पहले भतीजे का भी हुआ था मर्डर

अभिजीत दीपके और दिल्ली पुलिस के बीच क्या हुई बात? दादी की मौत की खबर सुनकर भावुक हो गए थे CJP नेता, देखें वीडियो

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की प्रदर्शनकारियों को चुनौती, दो-तिहाई बहुमत से मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाएं