11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिजीत दीपके और दिल्ली पुलिस के बीच क्या हुई बात? दादी की मौत की खबर सुनकर भावुक हो गए थे CJP नेता, देखें वीडियो

CJP protest Delhi: दिल्ली पुलिस ने वह वीडियों जारी किया है जिसमें वह अभिजीत दीपके को सूचना दे रही है कि उनकी दादी का निधन हो गया है। साथ ही वीडियों में दिल्ली पुलिस उन्हें मदद की पेशकश भी कर रही है।
2 min read
Google source verification
abhijit dipke news

अभिजीत दीपके(फोटो-IANS)

Abhijeet Dipke Detention: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी की मौत की खबर के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का क्या रूख रहा। दिल्ली पुलिस ने दीपके की मदद के लिए क्या कदम उठाए और दीपके का क्या जवाब रहा इस बात को लेकर पुलिस ने बातचीत का वीडियों जारी किया है। इस वीडियों के मुताबिक, पुलिस अधिकारी दीपके से कहते सुनाई देते हैं कि अगर वह अपने परिवार के पास जाना चाहते हैं, तो उनके लिए व्यवस्था की जा सकती है।

पुलिस : सर, आपसे एक इंफॉर्मेशन शेयर करनी है। थोड़ी सेंसिटीव है। जैसा की अभी हमें इंफॉर्मेशन मिली है, आपकी दादी की मौत हो गई है। अगर आप अपनी दादी के अंतिम संस्कार में जाना चाहते हैं तो हम आपके जाने के लिए व्यवस्था कर देते हैं। आप जो भी व्यवस्था बस, फ्लाइट वगैरह से जाना चाहते है हम आपको अरेंज करवा देंगे।

अभिजीत दिपके : मैं यहीं रुकूंगा।

दिल्ली पुलिस: आप यहीं रुकेंगे? आप जाना नहीं चाहते?

अभिजीत दिपके: हां, मैं यही रुकूंगा।

दिल्ली पुलिस: ठीक है सर, दूसरी बात ये है कि अगर आप अपने किसी फैमिली मेंबर से बात करना चाहते है, तो हम वो भी अरेंज करवा देंगे। जिससे भी आप बात करना चाहते हैं, हम आपको अपने ऑफिशियल नंबर से बात करवा सकते हैं। अगर आप चाहते हैं तो नंबर नोट करवा दीजिए।

अभिजीत दीपके: मेरे पास अभी नंबर नहीं है।

दिल्ली पुलिस: आपके फादर के नंबर होंगे वों दे दीजिए।

अभिजीत दिपके: फादर से बात नहीं कर पाउंगा ।

दिल्ली पुलिस: ठीक है, हम देखते हैं हम क्या कर सकते हैं।

अभिजीत दिपके: आप बोल दो की आज ही अंतिम संस्कार कर दें।

दिल्ली पुलिस: जो इंफॉर्मेशन मिली है वो ये है सर कि अंतिम संस्कार कल के लिए शेड्यूल किया गया है। आपका अगर माइंज चेंज होता है तो आप हमें बात दीजिएगा।

अभिजीत दिपके: नहीं, ठीक है, मैं नहीं निकलूंगा यहां से।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग

CJP