
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सामने आई रिपोर्ट के बाद CJP ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। CJP ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने गुरुवार को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इसके साथ ही CJP की ओर से दिल्ली में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का ऐलान किया गया है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12 बजे होगी।
CJP के इस कदम के चलते अभिजीत दीपके ने भी एक्स पर पोस्ट करके कल की प्रेस क्रॉन्प्रेंस की जानकारी दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तंज भी कसा। उन्होंने लिखा कि- 'Gyanesh, it’s done bro!'
इसके अलावा सह-संयोजक सौरव दास ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि संगठन ने अपने पहले से तय सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। पोस्ट में उन्होंने 'इलेक्शन कमीशन ठीक करो' लिखा।
CJP ने कल की प्रेस कॉन्प्रेस का विषय भारत के लोकतंत्र का अपहरण (Hijacking of India's Democracy) बताया है। CJP की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर हुए खुलासों के चलते कल दिल्ली में महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
इससे पहले SIR को लेकर भुवनेश्वर में CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा था कि भारत का निर्वाचन आयोग (ECI) एक पूरी तरह से समझौता कर चुकी संस्था है। ECI एसआईआर आयोजित कर रहा है और सभी को नोटिस भेज रहा है, यह उसकी विफलता का एक उदाहरण है।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि ईवीएम का मुद्दा हो, मतदाता सूचियों से नाम हटाने का मुद्दा हो या फिर हड़बड़ी में मोदी सरकार द्वारा चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति हो। ये सभी मुद्दे ऐसे हैं जिनसे पता चलता है कि चुनाव आयोग स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि इन चुनाव आयुक्तों को जल्द ही जवाबदेह ठहराया जाएगा। देश का युवा और देश की जनता जिनके वोट चुराकर और छीनकर ये अपनी सरकारे चला रहें हैं, वे अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली।