राष्ट्रीय

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर केंद्र को चेतावनी, CJP बोली- वादाखिलाफी न करे सरकार

CJP warning: CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने असम, बंगाल और बिहार में छात्रों-प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर केंद्र को चेतावनी दी, सभी FIR वापस लेने की मांग की...
2 min read
Jul 27, 2026
cockroach janta party, delhi police action, jantar mantar live
CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास। (फोटो सोर्स-ANI)

CJP warning Modi Government: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि असम, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित कुछ राज्यों से छात्रों और अन्य प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें जबरन हिरासत में लिया जा रहा है। उन्होंने इन रिपोर्टों पर तत्काल केंद्र सरकार से दखल देने की मांग की है।

कोई भी कार्रवाई नहीं होने का दिया गया था भरोसा

CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि हमने देशव्यापी आंदोलन केवल उस आश्वासन के बाद स्थगित किया था, जिसमें भारत सरकार ने भरोसा दिलाया था कि किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ वर्तमान या भविष्य में कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चाहे वह भाजपा शासित राज्य हो या एनडीए शासित राज्य, लेकिन अब कई राज्यों से चिंताजनक खबरें आ रही है। केंद्र सरकार को अपने वादे का सम्मान करना चाहिए।

CJP की कानूनी टीम पूरी तरह से सक्रिय है

कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि उसकी कानूनी टीम पहले दिन से ही सक्रिय है और संबंधित राज्यों के वकीलों के साथ मिलकर हिरासत में लिए गए या गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने और उन्हें हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।

प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR वापस ली जानी चाहिए

सौरभ दास ने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR वापस ली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारत सरकार के दो मंत्रियों ने लिखित गारंटी देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वादाखिलाफी करती है तो यह केवल कॉकरोच जनता पार्टी के साथ विश्वासघात नहीं होगा, बल्कि उन लाखों युवाओं के भरोसे को भी तोड़ने जैसा होगा, जिन्होंने आंदोलन की बजाय संवाद का रास्ता चुना। सीजेपी ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वह आगे आवश्यक कदम उठाने पर विचार करेगी।

जेन जी से CJP ने धैर्य बनाए रखने की अपील की

युवा प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी ने कहा कि वे धैर्य बनाए रखें, क्योंकि सीजेपी उनके साथ खड़ी है और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। पार्टी ने मांग की कि सभी हिरासत में लिए गए और गिरफ्तार किए गए लोगों को तत्काल रिहा किया जाए तथा उनके खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस ली जाएं।

Updated on:
27 Jul 2026 01:45 pm
Published on:
27 Jul 2026 01:45 pm